Bihar News: बेतिया में तीन गैस सिलेंडर फटने से लगी भयंकर आग, 4 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Oct 2025 3:17 PM
घटनास्थल की तस्वीर
Bihar News: बेतिया में आज सोमवार को बड़ा हादसा हुआ. एकाएक तीन गैस सिलेंडर फटने से 4 दुकानें जलकर खाक हो गई. इसके साथ ही लाखों की संपत्ति का नुकसान भी हुआ. हालांकि, इस घटना में 12 से अधिक लोगों के चोटिल होने की सूचना है.
Bihar News: बेतिया में आज सोमवार को बेहद दर्दनाक हादसा हुआ. एक मिठाई दुकान में तीन गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई. यह घटना मझौलिया चीनी मिल के ठीक सामने की है. जानकारी के मुताबिक, मिठाई बनाने के दौरान ही सिलेंडर फटा और आग की लपटें इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते आस-पास की चार दुकानें इसकी जद में आ गए.
आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम
इस हादसे में चार दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई. जिससे लाखों का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना फायर ब्रिग्रेड की टीम को स्थानीय लोगों ने दी. जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह काफी देर के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, इस घटना में 12 से अधिक लोगों के चोटिल होने की सूचना है.
मिठाई बनाने के दौरान हुआ धमाका
सिलेंडर ब्लास्ट होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की माने तो, आग लगने के बाद तुरंत ही लोगों ने अपने-अपने स्तर से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी. बताया गया कि सुबह में दुकान खुलने के बाद मिठाई बनाने की तैयारी शुरू की गई. लेकिन तभी अचानक तीन सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










