ePaper

Bihar News: बिहार के इस शहर में भाड़े पर मिल रहे हैं चोर, रेट भी है ठीक ठाक

Updated at : 26 Sep 2024 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बिहार के इस शहर में भाड़े पर मिल रहे हैं चोर, रेट भी है ठीक ठाक

Bihar News: रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि इस गिरोह का सरगना रौशन कुमार (मंसूरगंज देवी स्थान, चौक) का रहनेवाला है. वह गिरोह के सदस्यों को मोबाइल चोरी और छीनने के लिए प्रतिदिन एक हजार रुपये देता था.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. बिहार में नौकरी की बहार है. राज्य में हर तरह का रोजगार मिल रहा है. यहां तक कि भाड़े पर चोर मिल रहे हैं और रेट भी ठीक ठाक है. यह दावा किसी और ने नहीं बल्कि बिहार पुलिस ने किया है. पटना पुलिस के सामने पहली बार मोबाइल की चोरी और झपटमारी के लिए भाड़े पर आदमी रखने का मामला सामने आया है. पटना सहित अन्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सक्रिय रहनेवाले ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. इस मामले में जीआरपी ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक नाबालिग भी शामिल है.

एक दिन की दिहाड़ी एक हजार

रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि इस गिरोह का सरगना रौशन कुमार (मंसूरगंज देवी स्थान, चौक) का रहनेवाला है. वह गिरोह के सदस्यों को मोबाइल चोरी और छीनने के लिए प्रतिदिन एक हजार रुपये देता था. फिलहाल सरगना की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जीआरपी उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. आरोपित चोरी का मोबाइल सरगना को देते हैं और वह उसे नेपाल में बेचता है.

पुलिस ने तेज की छोपमारी

रेल एसपी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पितृपक्ष और आगामी पर्व को देखते हुए पुलिस स्टेशनों और ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चला रही है. चेकिंग के दौरान राजेंद्र नगर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले थे. पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की. इस पर जवानों ने उन्हें दबोच लिया.

पूरे गैंग की तलाश में पुलिस

पूछताछ में एक ने अपना नाम शहनवाज (स्टेशन रोड खुशरूपुर) और दूसरे ने मो. सुल्तान (खैरवा, मधुबन, पूर्वी चंपारण) बताया. तलाशी में दोनों के पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए. आरोपितों ने बताया कि उनके गैंग में रोशन कुमार, मासूम राज, श्रवण कुमार, कुंदन कुमार मिश्रा और मो. साहिल शामिल हैं. दोनों की निशानदेही पर रेल पुलिस ने नालंदा जिले के अजनौरा निवासी मासूम राज, गया जिले के टेकारी निवासी श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: Bihar Land Survey : जमीन सर्वे के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे हो सकता है यह काम

चोरों के पास से मिले कई मोबाइल

पूछताछ में इन दोनों आरोपितों ने बताया कि राजेंद्र नगर स्टेशन के प्रतीक्षालय में उसके दो साथी बैठे हुए हैं और चोरी करने की फिराक में हैं. रेल पुलिस ने छापेमारी कर जमुई के चकाई थाना इलाके के गोविंदडोडीह निवासी कुंदन कुमार मिश्रा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया. इन दोनों के पास से चोरी के तीन मोबाइल, एक चार्जर, एक घड़ी और 250 रुपये मिले.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन