Bihar News: बिहार में इन 4 नेताओं को है जान का खतरा, सरकार से मिली Y+ सिक्योरिटी

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar News: बिहार में इन 4 नेताओं को है जान का खतरा, सरकार से मिली Y+ सिक्योरिटी

Bihar News: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, नीरज कुमार सिंह, सांसद प्रदीप कुमार सिंह और जेडीयू एमएलसी संजय कुमार सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. बिहार में चार नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है. बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) को पत्र लिखा गया है. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, नीरज कुमार सिंह, सांसद प्रदीप कुमार सिंह और जेडीयू एमएलसी संजय कुमार सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

इन नेताओं को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग नीरज कुमार सिंह को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. इसके अलावा अररिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रदीप कुमार सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. वहीं बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

समिति की बैठक में लिया गया फैसला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह, अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह और सांसद प्रदीप सिंह की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला राज्य सुरक्षा समिति की एक बैठक में लिया गया है. इससे पहले जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को जेड, मंत्री लेसी सिंह को जेड और हम के विधायक अनिल कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी. इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के विधायक तारकिशोर प्रसाद, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई अन्य नेताओं की भी सुरक्षा बढ़ाई गई.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन