पताही एयरपोर्ट के रनवे का होगा विस्तार, मड़वन के पकोही खास में 164.1 एकड़ जमीन चिह्नित
Published by : Ashish Jha Updated At : 30 Oct 2024 2:06 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar News: विमानन निदेशालय की ओर से 475 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने के लिए अधियाचना भेजी गयी थी. इसके आलोक में मड़वन, सरैया और मुशहरी सीओ ने सर्वे कर 473 एकड़ भूमि की उपलब्धता बतायी.
Bihar News: मुजफ्फरपुर. पताही एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर जमीन चिह्नित करने का कार्य पूरा हो गया है़. इसमें अधिकांश जमीन मड़वन अंचल में चिह्नित किया गया है. मुसहरी में 13 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए साइट तय किया गया है. सबसे अधिक मड़वन के पकोही खास में 164.1 एकड़, नवादा मौजा में 147 एकड़, बहोरा 90.56, शुभंकरपुर में 57.50 मुसहरी के मेथरापुर में 13 एकड़ तय हुआ है.
475 एकड़ भूमि का होना है अधिग्रहण
विमानन निदेशालय की ओर से 475 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने के लिए अधियाचना भेजी गयी थी. इसके आलोक में मड़वन, सरैया और मुशहरी सीओ ने सर्वे कर 473 एकड़ भूमि की उपलब्धता बतायी. रिपोर्ट के अनुसार विस्तारीकरण के बाद रनवे 2345 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा होगा. वर्तमान में करीब 1219 मीटर लंबा रनवे है. इस कारण यहां से बड़ी हवाई जहाज नहीं उड़ सकेगी.
Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब
101 एकड़ भूमि में फैला है एयरपोर्ट
पताही एयरपोर्ट के छोटे रनवे को देखते हुए इसका विस्तारीकरण किया जाना है. ताकि यहां से बड़ी विमान सेवा शुरू की जा सके. वर्तमान में 101 एकड़ भूमि पर पताही हवाई अड्डा अवस्थित है. बता दें कि मड़वन और मुशहरी अंचल के पांच मौजा में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा. इसके तहत मड़वन के नवादा, पकाही खास, बहोरा, शुभंकरपुर और मुशहरी के मेथुरापुर में भूमि अधिग्रहण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










