गजब की चोरी! थाने में घुसकर शातिर ने उड़ा लिया थानेदार का फोन, ढूंढ़ते रह गये पुलिसवाले

Updated:
विज्ञापन
bihar crime news

Bihar Crime News

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाने से स्वतंत्रता दिवस के दिन थानेदार का सरकारी मोबाइल चार्जिंग के दौरान चोरी हो गया. लोग चोरों की हिम्मत देख कर हैरान हैं. 72 घंटे बाद भी मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिला है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar News: अहियापुर थाने का सरकारी मोबाइल सिरिस्ता से गायब हो गया है. मोबाइल में बीएसएनएल और एयरटेल कंपनी का सरकारी नंबर लगा है. थानेदार रोहन कुमार ने खुद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. दारोगा विपिन रंजन थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटे हैं. 

चुरा ले गये थानेदार का फोन

दरअसल, यह घटना 15 अगस्त हो हुआ. जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थाने में थानेदार झंडातोलन करने वाले थे. सरकारी मोबाइल डिस्चार्ज हो गया. थानेदार ने सिरिस्ता में लगे कंप्यूटर सिस्टम के पास मोबाइल को चार्ज में लगा कर झंडातोलन के लिए चले गये. उस समय थाने में काफी भीड़-भाड़ थी. इसी दौरान किसी चोर ने चालाकी से अहियापुर थाने का सरकारी मोबाइल फोन उड़ा लिया. जब वह झंडातोलन के बाद मोबाइल लाने गये तो वह गायब था. काफी खोजबीन करने पर मोबाइल नहीं मिला, तो थानेदार ने दोनों नंबर पर फोन किया. लेकिन दोनों नंबर स्विच ऑफ मिला.

खंगाले जा रहे थाना परिसर में लगे सीसीटीवी 

थाने से थानेदार का मोबाइल चोरी हो जाना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि केस के आइओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है और थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर चुटकी भी ले रहे हैं. चोर की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी भी की है. कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गयी है.

ALSO READ: “चारा चोरी करने वाले अब वोट चोरी का फर्जी सर्टिफिकेट बांट रहे”, केंद्रीय मंत्री ने लालू यादव पर बोला हमला

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन