बिहार के इस जिले में बन रहा भव्य रिवर फ्रंट: ओपन थिएटर, लाइटिंग के साथ मनोरंजन का मिलेगा पूरा इंतजाम

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :28 Jun 2025 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
river front| River front is being built in Nalanda, it will look like Marine Drive of Patna

प्रतिकात्मक तस्वीर

Bihar News: नालंदा जिले के बिहारशरीफ में पंचाने नदी किनारे भव्य रिवर फ्रंट निर्माण का कार्य तेजी से जारी है. करीब 42 करोड़ की लागत से बन रही यह परियोजना नालंदा को पर्यटन के नए नक्शे पर लाएगी. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर तय मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में पंचाने नदी किनारे एक अत्याधुनिक और भव्य रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है. यह परियोजना न केवल शहर की खूबसूरती को बढ़ाएगी बल्कि नालंदा को पर्यटन के नक्शे पर एक नया आयाम देगी. गोमती नदी के रिवर फ्रंट की तर्ज पर बनने वाली यह परियोजना 4248.59 लाख रुपये की लागत से तैयार की जा रही है.

ग्रामीण विकास मंत्री ने लिया जायजा

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हाल ही में निर्माण स्थल का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता और तय मानकों से कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, “यह परियोजना नालंदा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी. तय एस्टीमेट और डिजाइन के अनुसार ही निर्माण होना चाहिए. इंच भर भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”

प्रगति यात्रा के दौरान परियोजना को मिली थी हरि झंडी

पंचाने नदी पर रिवर फ्रंट की कल्पना वर्षों से अधूरी थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालिया प्रगति यात्रा के दौरान इस परियोजना को हरी झंडी मिली और अब यह सपना साकार होने जा रहा है. बिहारशरीफ के कोसुक घाट के पास बनने वाला यह रिवर फ्रंट स्थानीय लोगों के लिए एक मनोरम और उपयोगी सार्वजनिक स्थल बनेगा. साथ ही यह बाहरी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का बड़ा केंद्र होगा.

नदी किनारे मिलेंगी ये सुविधाएं

परियोजना के तहत नदी किनारे सौंदर्यीकरण, वॉकवे, बैठने की सुविधाएं, हरित क्षेत्र, लाइटिंग और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए ओपन थिएटर जैसे आधुनिक प्रावधान किए जा रहे हैं. इससे शहर की न केवल तस्वीर बदलेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने क्या कहा?

मंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा, “राज्य सरकार का उद्देश्य है कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचे. नालंदा पहले से ही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, और अब यह रिवर फ्रंट उसे आधुनिक पहचान भी देगा.”

निरीक्षण के समय स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. रिवर फ्रंट का निर्माण तय समयसीमा में पूरा करने और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

Also Read: बिहार में तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, अब नेपाल तक का सफर होगा आसान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन