Bihar News: दीवाली से पहले चार जोन में बंटा पटना, इन 45 प्वाइंट पर की गई ये खास तैयारी
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: दीवाली से पहले पटना में सुरक्षा को लेकर खास तैयारी कर ली गई है. पूरे पटना जिले को चार जोन में बांट दिया गया है. इसके साथ ही 45 प्वाइंट पर फायर ब्रिग्रेड तैनात कर दिये गए हैं. इसके अलावा जरूरी नंबर भी जारी किये गए हैं.
Bihar News: 20 अक्टूबर को दीवाली का त्योहार मनाया जायेगा. इससे पहले पटना में खास तैयारी कर ली गई है. दरअसल, पटना जिला को चार जोन में बांटा गया है. फायर ब्रिग्रेड की टीम को 45 प्वाइंट पर तैनात कर दिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को डीआईजी मनोज नट ने हाई लेवल मीटिंग की. बैठक में अनुमंडल और जिला अग्निशमन पदाधिकारियों को कई आदेश दिये गये.
अलर्ट मोड में अग्निशमन विभाग की टीम
उन्होंने बताया कि दीवाली के दौरान पूरे पटना शहर को चार जोन में बांटकर अग्निशमन की तैयारी की गयी है. पतली गलियों में वाटर मिस्ट बाइक के साथ फायर ब्रिगेड के जवान लगातार गश्त करेंगे. टोटल 45 संवेदनशील पॉइंट्स चिह्नित किए गए हैं, जहां फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां हर समय तैयार रहेंगी. लगभग 350 अग्निशमन कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है. किसी भी आग की घटना की जानकारी मिलते ही 2 से 5 मिनट के अंदर क्विक रिस्पॉन्स देने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए लोगों से अपील की गयी है कि डायल 101 या फिर 112 पर तत्काल सूचना दें.
लोगों से की गई ये अपील
लोगों से अपील की गयी है कि घर में पटाखा नहीं जलाएं और अधिक पटाखों का भंडारण नहीं करें. दुकानदारों से कहा गया है कि पूजा के बाद दीपक या अगरबत्ती जलती नहीं छोड़ें. साथ ही, पतले तारों पर अधिक वोल्टेज के बल्ब नहीं लगाएं. पटाखे फोड़ते समय पास में पानी से भरी बाल्टी जरूर रखें. अग्निशमन विभाग ने कहा है कि घी या तेल के दिये कभी भी कपड़े या ज्वलनशील वस्तुओं के पास नहीं जलाएं और सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें.
जिला अग्निशमन की तरफ से जारी किये गए जरूरी नंबर-
- राज्य नियंत्रण कक्ष- 74858058182-
- जिला नियंत्रण कक्ष-7485805821
- फुलवारीशरीफ-7485806113
- लोदीपुर- 7485805820
- कंकड़बाग- 7485806121-22
- दानापुर- 7485806118
- पालीगंज-7485805919
- मसौढ़ी- 7485805894
- बाढ़- 9241894743
- सचिवालय- 7485806124
- पटना सिटी-7485805816
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










