Bihar News: मगध से लेकर कोसी तक टॉप अपराधियों की लिस्ट तैयार, 7 महीने में 15 एनकाउंटर, सम्राट चौधरी का एक्शन मोड ऑन
Published by : Preeti Dayal Updated At : 05 Jan 2026 8:16 AM
बिहार पुलिस एक्शन मोड में
Bihar News: नए साल पर बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गई है. इसी के साथ मगध से लेकर कोसी तक टॉप अपराधियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है. इस बार अपराधियों को किसी भी हाल में कानून के हवाले करने का लक्ष्य तय किया गया है.
Bihar News: बिहार में मगध से लेकर कोसी तक टॉप अपराधियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है. नए साल पर अपराध पर विराम लगाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस की तरफ से बड़े संकेत दिए गए हैं. जिसके मुताबिक, इस बार अपराध पर नकेल ढीली नहीं पड़ेगी. पुलिस मुख्यालय और स्पेशल टॉस्क फोर्स ने मिलकर राज्य के टॉप 10 और हर जिले के टॉप 10 कुख्यात अपराधियों की लिस्ट तैयार कर ली है.
बिहार पुलिस का ये है लक्ष्य
लक्ष्य साफ है अपराधियों को किसी भी हाल में कानून के हवाले करना है. साल के पहले ही दिन दानापुर में भाग रहे एक कुख्यात को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब हर इलाके में विशेष टीम लगातार इन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है. लिस्ट में शामिल ज्यादातर आरोपी हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और गैंगवार जैसे मामलों में वांछित हैं.
‘अपराधमुक्त बिहार सिर्फ घोषणा नहीं बल्कि लक्ष्य’
साथ ही कई पर इनाम घोषित हैं और पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए खुफिया नेटवर्क और तकनीकी निगरानी दोनों तेज कर दी है. पिछले महीनों में बढ़ती वारदातों से सरकार पर दबाव था. गृह विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ संकेत दिया है कि अपराधमुक्त बिहार सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि लक्ष्य है और इसी के तहत अभियान चल रहा है.
पटना, कोसी, मगध और शाहाबाद के टॉप अपराधी
पटना जिले के टॉप अपराधी: भोला सिंह, मनोज सिंह, सुजीत मंडल, राजीव महतो, एमपी यादव.
कोसी क्षेत्र के टॉप अपराधी: जानेश्वर यादव, गणेश ऋषि, देवललित कुमार मेहता, वीरेंद्र राय.
मगध क्षेत्र के टॉप अपराधी: धर्मवीर महतो, आलोक सिंह, पल्टन सिंह, दीपक रवानी, संतोष गोस्वामी, अमित तिवारी.
शाहाबाद क्षेत्र के टॉप अपराधी: दिलीप कुमार, रिंकू यादव, विजय पांडेय, शहनाज अंसारी, पप्पू कुमार, संजय तिवारी, डिंपल सिंह.
सात महीने में 15 एनकाउंटर
बिहार स्पेशल टॉस्क फोर्स ने जिला पुलिस के साथ मिलकर सात महीनों में 15 एनकाउंटर किए हैं. इन अभियानों में एक माओवादी और एक बदमाश को मार गिराया गया. 14 अपराधियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कई राज्यों में दबिश देकर इनामी अपराधियों को पकड़ा और गिरोहों के नेटवर्क को तोड़ा. हाल के ही मामलों में देखा जाए तो छपरा, गोपालगंज, बेगूसराय और पटना इलाके में बड़े ऑपरेशन हुए.
Also Read: गन्ना मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान! अब बिहार में शुरू होगी बंद पड़ी चीनी मिल, सरकार ने बनाई कमेटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










