ePaper

पूर्णिया एयरपोर्ट-जोगबनी रूट पर चलाई जायेंगी दो और बसें, मिलेगा ये फायदा

Updated at : 23 Feb 2026 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia Airport-Jogbani route bus service

सांकेतिक तस्वीर (फोटो-फेसबुक)

Purnia Airport: बिहार सरकार की तरफ से पूर्णिया एयरपोर्ट-जोगबनी रूट पर दो और बसें चलाने का फैसला लिया गया है. पहले से इस रूट पर दो बसें चलाई जा रही थी लेकिन लोगों की जरूरतें और सुविधाओं को देखते हुए दो और बसें चलाई जायेंगी.

विज्ञापन

Purnia Airport: बिहार सरकार ने पूर्णिया हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी को मजबूत करने का आदेश दिया था. इस आदेश के बाद अब परिवहन विभाग की तरफ से खास पहल की गई है. नेपाल सीमा इलाका और सीमांचल के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी के बीच बस सेवा शुरू की जाएगी. इस पहल का उद्देश्य नेपाल और सीमांचल इलाके के यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए बेहतर, आसान और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है.

18 फरवरी से हो रहा 2 बसों का संचालन

18 फरवरी से पूर्णिया एयरपोर्ट-जोगबनी मार्ग पर दो बसों का नियमित संचालन प्रारंभ कर दिया गया है. इसी मार्ग पर दो और बस सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी, जिनके लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार में ऑनलाइन परमिट आवेदन दिया जा चुका है. परमिट मिलते ही अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने क्या बताया?

सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने बताया, यह पहल सीमांचल और नेपाल के यात्रियों को देश के अन्य भागों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट को अधिक लोकप्रिय बनाने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है. भविष्य में भी एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत और व्यापक बनाया जाएगा.

यह पहल न केवल पूर्णिया एयरपोर्ट के उपयोग को बढ़ावा देगी, बल्कि सीमांचल और नेपाल इलाके के सामाजिक‑आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. साथ ही व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर भी खुल सकेंगे. इन बस सेवाओं के संचालन से अररिया, फारबिसगंज और जोगबनी सहित सीमांचल के यात्रियों को खास लाभ मिलेगा और हवाई यात्रा उनकी पहुंच में और अधिक आसान हो जाएगी.

पूर्णिया एयरपोर्ट से इन शहरों में सीधी फ्लाइट की सुविधा

अभी संचालित बस सेवाओं के माध्यम से पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी और जोगबनी से पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए निर्धारित समय के अनुसार बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. पूर्णिया एयरपोर्ट से वर्तमान में देश के प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें कोलकाता के लिए हर दिन दो उड़ानों का संचालन और दिल्ली, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए नियमित सीधी उड़ानें शामिल हैं. पूर्णिया एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को लेकर एक्टिव और विजनरी अप्रोच अपनाया गया है.

Also Read: ‘इनामी क्रिमिनल को NDA के लोग बचा रहे’, RJD MLA भाई वीरेंद्र बढ़ते अपराध पर भड़के

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन