ePaper

कोलकाता की गर्लफ्रेंड को मुंबई से बुलाया पटना, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गंदा काम

Updated at : 01 Nov 2024 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता की गर्लफ्रेंड को मुंबई से बुलाया पटना, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गंदा काम

Bihar News: पीड़िता कोलकाता की रहने वाली है. पीड़िता के बयान पर कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर भरोसे का कत्ल हुआ है. शहर के कदमकुआं इलाके में गर्लफ्रेंड के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. लड़की ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त पर दुराचार करने का आरोप लगाया है. लड़की का कहना है कि उसे शादी का झांसा देकर मुंबई से पटना बुलाया गया था. पीड़िता कोलकाता की रहने वाली है. पीड़िता के बयान पर कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार है.

आरोपित प्रेमी फरार

पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान पर आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो एक प्राइवेट हॉस्टल में रहता है. वहीं उसने अपने दोस्त श्रवण कुमार के साथ मिलकर युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिला कर दोनों ने उसके साथ दुराचार किया है. वारदात के बाद से प्रेमी दीपक फरार है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपित दीपक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है.

कोलकाता की रहनेवाली है युवती

पीड़िता की ओर से कदमकुआं थाने में दिए आवेदन के अनुसार युवती कोलकाता हावड़ा की रहनेवाली है, जो काम के सिलसले में मुंबई में रहती हैं. बीते 20 अक्टूबर को अपने प्रेमी दीपक के बुलावे पर वो पटना आई थी. दीपक ने शादी का झांसा देकर उसे पटना बुलाया था. पटना के एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में अपनी सहेली के साथ वो रह रही थी. यह व्यवस्था दीपक और श्रवण ने मिलकर कराई थी. पटना आने के दूसरे दिन ही दीपक ने अचानक अपना मोबाइल बंद कर लिया.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

दीपक को खोजते हुए पहुंची हॉस्टल

बताया गया है कि इसके बाद लड़की घबरा गई. बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दीपक से संपर्क स्थापित नहीं हुआ. उसके बाद युवती ने उसके दोस्त श्रवण कुमार से मिलकर उसे ढूंढने का फैसला किया और पीड़िता श्रवण कुमार से फोन पर बात की. श्रवण कुमार ने पीड़िता को निजी बॉयज हॉस्टल के कमरे में बुलाया, जिसके बाद पीड़िता 27 अक्टूबर को श्रवण कुमार से मिलने पहुंची. वहां श्रवण कुमार के धोखे से उसके कोल्डड्रिंक में नशे की दवा मिला उसे पिला दिया. जिससे वो बेहोश हो गई.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन