Bihar News: बिहार सरकार ने दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी को किया सस्पेंड, अंबेडकर हॉस्टल में राहुल गांधी ने किया था कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Bihar News: बिना अनुमति अंबेडकर छात्रावास में राहुल गांधी का कार्यक्रम आयोजित होने पर दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है. विभागीय नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई हुई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम बिना विभागीय अनुमति के आयोजित करना जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार को भारी पड़ गया. बिहार सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह निर्णय सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए लिया गया है. विभाग का स्पष्ट आदेश है कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियाँ प्रतिबंधित हैं.

विभागीय मार्गदर्शिका का उल्लंघन

7 अप्रैल 2022 को जारी पत्रांक-1393 में यह स्पष्ट किया गया था कि किसी भी छात्रावास परिसर में राजनीतिक सभा, परिचर्चा या सार्वजनिक राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके बावजूद अंबेडकर छात्रावास सभागार में राहुल गांधी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी न तो अनुमति ली गई और न ही प्रशासन को पूर्व सूचना दी गई थी. इस मामले में दरभंगा के जिलाधिकारी ने जांच कराते हुए 15 मई 2025 को आलोक कुमार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी.

विभागीय कार्यवाही और तत्काल निलंबन

समाज कल्याण विभाग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के नियम-17 के तहत आलोक कुमार पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया है. साथ ही नियम-9(1)(क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह आदेश समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी किया गया है.

जांच में सहयोग के आदेश

निलंबन की अवधि में आलोक कुमार का कार्यस्थल स्थानांतरित कर कैमूर जिले के जिला कल्याण कार्यालय में कर दिया गया है. उन्हें वहीं से विभागीय जांच में पूर्ण सहयोग देना होगा. सभी पत्राचार और जांच प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी अनिवार्य होगी. इस फैसले से सरकार ने यह संदेश दिया है कि नियमों की अनदेखी और राजनीतिक दबाव के आगे झुकाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ALSO READ: Bihar Crime: बिहार के इस जिले में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर में चल रहा था देसी हथियार बनाने का धंधा

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन