Bihar News: सरकारी स्कूलों के बच्चों का बनेगा एजुकेशन कार्ड, शिक्षा मंत्रालय ने की पहल

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 09 Feb 2025 6:18 AM

विज्ञापन

New India Assurance recruitment 2025

Bihar News: सरकारी स्कूलों के बच्चों का एजुकेशन कार्ड बनेगा. इसके लिए शिक्षा मंत्रालय ने पहल की है.

विज्ञापन

Bihar News: सरकारी से निजी विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले बच्चों का अब पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) कार्ड बनेगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्रा के आदेश पर अगले सत्र से इसे प्रभावी करने की योजना बनायी गयी है. इसी नंबर के आधार पर बच्चों का स्कूलों में दाखिला लिया जाएगा. साथ ही अपार आइडी जेनरेट करने के लिए पेन नंबर की जरूरत होगी. पेन नंबर नहीं होने की स्थिति में दाखिला नहीं लिया जाएगा.

गलत पेन नंबर दर्ज करने पर अपार जेनरेट नहीं होगा

गलत पेन नंबर दर्ज करने पर अपार जेनरेट नहीं होगा. साथ ही नामांकन रद्द हो जाएगा. शिक्षा विभाग की ओर से डीइओ को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि यह छात्रों की एक विशेष पहचान होगी. बच्चों को अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत के समय ही यह पेन नंबर दिया जाएगा. स्कूल के स्तर से ही पेन कार्ड का निर्माण किया जाएगा. पेन कार्ड अपार आईडी से अलग विद्यार्थियों की पहचान को बताएगा. इसपर आधार कार्ड की तरह ही 12 अंकों की यूनिक आइडी दर्ज होगी. स्कूलों में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों की रिपोर्ट भी इस कार्ड के माध्यम से अपार आइडी पर दर्ज हो जाएगी. अपार आईडी बनाने के लिए पेन को अनिवार्य कर दिया गया है.

स्कूल के स्तर से ही बनेगा पेन कार्ड

बच्चों के लिए स्कूल के स्तर से ही पेन कार्ड बनाया जाएगा. सरकारी और निजी स्कूलों की ओर से यू-डाइस पोर्टल पर बच्चों का डेटा डाला जाएगा. यहीं से पेन नंबर जेनरेट होगा. यह नंबर एक बार जारी होने के बाद हमेशा के लिए रहेगा.

Also Read: Patna News: सात दिनों में 14 लाख टन धान की करनी होगी खरीद, इन जिलों में बेहद कम हुई खरीदारी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन