बिहार में डबल एडमिशन का पर्दाफाश, 3.5 लाख विद्यार्थियों की अब खैर नहीं, होगी कार्रवाई...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Oct 2024 11:35 AM

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के तीन लाख 52 हजार 600 छात्रों के दोहरे एडमिशन का भंडाफोड़ हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लाख 76 हजार 300 ऐसे विद्यार्थी हैं. जिनके नाम सरकारी के साथ ही प्राइवेट स्कूलों में भी हैं. फिलहाल इन सभी बच्चों को सरकारी योजनाओं के किसी भी तरह का लाभ नहीं दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के तीन लाख 52 हजार 600 छात्रों के दोहरे एडमिशन का भंडाफोड़ हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लाख 76 हजार 300 ऐसे विद्यार्थी हैं. जिनके नाम सरकारी के साथ ही प्राइवेट स्कूलों में भी हैं. सभी डीईओ को इसकी सूचना देकर उन्हें शीघ्र सुधार की चेतावनी दी गयी है. फिलहाल इन सभी बच्चों को सरकारी योजनाओं के किसी भी तरह का लाभ नहीं दिया जाएगा. हद तो तब हो गई जब दोनों स्कूलों में कई बच्चों की कक्षाएं भी भिन्न पायी गयी.

सबसे अधिक मधुबनी में 19,200, सीतामढ़ी में 18,490, तो सबसे कम शेखपुरा में 2,006, किशनगंज में 2,794 विद्यार्थियों का दोहरा नामांकन का खुलासा हुआ. ऐसे में प्रबल संभावना है कि ये बच्चे दोनों स्कूलों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेते थे. जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले तक एक ही छात्र के नाम पर दो या दो से अधिक स्कूलों के माध्यम से राशि की भी हेर फेर की जाती थी.

एक ही बच्चा का नामांकन सरकारी और प्राइवेट दोनों में

इस संबंध में बीईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी शाहजहां ने बताया कि स्कूल वार बच्चों की संख्या की सूची उपलब्ध कराते हुए सुधार के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है. हर हाल में दोहरा एडमिशन को शून्य करने का आदेश दिया गया है. फिलहाल, दोहरे नामांकित बच्चे डीबीटी ( डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने वाले लाभ से वंचित रहेंगे. इसकी पूरी जिम्मेदारी डीईओ की होगी.

कैसे हुआ पर्दाफाश

बता दें कि 27 सितंबर को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-शिक्षाकोश पोर्टल की समीक्षा की थी. इसी क्रम में दोहरे नामांकन का खुलासा हुआ है.

Also Read: ‘आगे बिहार पीछे यूपी’, बिहार के इस बीडीओ की गाड़ी में लगा है दो राज्यों का नंबर प्लेट…

आधार कार्ड से मिलान के बाद खुलासा

ई-शिक्षाकोश पोर्टल पर सूबे के सरकारी, अनुदानित व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अध्ययनरत सभी बच्चों की विवरणी आधार नंबर के साथ इंट्री करने को आदेश दिया गया था. लेकिन, बिना आधार कार्ड वाले बच्चों की काफी संख्या को देखते हुए बाद में उनके नाम भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया. जिसके बाद समीक्षा के क्रम में डबल एडमिशन का मामला सामने आया.

किस जिला में कितना डबल एडमिशन?

मधुबनी 19,208, सीतामढ़ी 18,490, दरभंगा 18,344, मुजफ्फरपुर 15,774, समस्तीपुर 15,026, बेगूसराय 14,704, सारण 14,636, गया 14,420, वैशाली 14,116, पूर्णिया 13,854, पूर्वी चंपारण 13,562, अररिया 11,168, सुपौल 11,126, सीवान 10,648

कटिहार 10,292, मधेपुरा 10,254, नवादा 9,456, पटना 9,202, नालंदा 8,274, रोहतास 6,630, भागलपुर 6,348, औरंगाबाद 6,046, भोजपुर 5,250, बक्सर 4,876, गोपालगंज 4,270, कैमूर 4,184, मुंगेर 3,944, शिवहर 3,254, अरवल 2,952, जहानाबाद 2,914, किशनगंज 2,794 शेखपुरा 2,006

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन