बिहार के इस जिले में बनेगा देश का पहला और दुनिया का चौथा एनर्जी म्यूजियम, 200 करोड़ खर्च करेगी सरकार

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Dec 2025 9:13 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: पटना के करबिगहिया में बंद पड़े थर्मल प्लांट की जमीन पर देश का पहला और दुनिया का चौथा ऊर्जा संग्रहालय बनने जा रहा है. करीब 200 करोड़ की लागत से बनने वाला यह आधुनिक संग्रहालय बिजली उत्पादन के इतिहास से लेकर नवीन तकनीक तक का अनोखा अनुभव देगा.

विज्ञापन

Bihar News: पटना के करबिगहिया में देश का पहला और दुनिया का चौथा ऊर्जा संग्रहालय बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. गुरुवार को बिहार म्यूजियम में इसके निर्माण को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार और बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने निर्माण एजेंसी की क्षमता, चयन प्रक्रिया और समय-सीमा को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए. बैठक में ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह और NBPDCL के एमडी राहुल कुमार ने विस्तृत प्रस्तुति भी दी.

कितने एकड़ जमीन में बनेगा यह Museum?

ऊर्जा सचिव ने बताया कि यह संग्रहालय (Museum) करबिगहिया के बंद पड़े थर्मल पावर प्लांट की लगभग 3 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा. इसका मकसद ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास को संरक्षित करना, शोध को बढ़ावा देना और पर्यटन को नए आयाम देना है. बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी इस परियोजना पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी. संग्रहालय की थीम, डिजाइन और 3डी मॉडल तैयार करने के लिए निर्माण एजेंसी का चयन जल्द होगा.

क्या-क्या होगा ऊर्जा संग्रहालय में?

यह संग्रहालय अनोखा होगा और यहां बिजली उत्पादन का पूरा इतिहास दिखाया जाएगा. संग्रहालय में पुराने बिजली उपकरण, डीसी आधारित मॉडल, पावर जेनरेशन से जुड़े दुर्लभ मशीनें और तकनीक डिजिटल रूप में प्रदर्शित की जाएंगी.

संग्रहालय में होगा ओपन थिएटर

संग्रहालय में एक ओपन थिएटर भी होगा, जहां 3डी तकनीक के जरिए आगंतुकों को बिजली उत्पादन की शुरुआती यात्रा से लेकर आधुनिक तकनीक तक की पूरी कहानी दिखाई जाएगी. कई मॉडल ऐसे होंगे जो बटन दबाते ही डिजिटल रूप से काम करते दिखाई देंगे, ताकि बच्चे और युवा आसानी से ऊर्जा तकनीक को समझ सकें.

संग्रहालय के निर्माण और प्रदर्शनी लगाने की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया या अमेरिका की किसी अनुभवी एजेंसी को दी जा सकती है. इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा, जिसमें भारत की एजेंसियां भी भाग लेंगी. एजेंसी के चयन के बाद ही निर्माण की तारीख तय होगी.

दुनिया में ऐसे सिर्फ तीन ऊर्जा संग्रहालय

  • पावर हाउस म्यूजियम, ऑस्ट्रेलिया: ऊर्जा, परिवहन और कम्युनिकेशन से जुड़े अनोखे संग्रहों के लिए प्रसिद्ध.
  • कूल स्प्रिंग पावर म्यूजियम, अमेरिका: आंतरिक दहन इंजन तकनीक का दुनिया का सबसे बड़ा संग्रह.
  • डॉयचे म्यूजियम, जर्मनी: शीर्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालयों में शामिल, जहां ऊर्जा उत्पादन का बड़ा सेक्शन मौजूद है.

Also Read: 10 गनर, हूटर वाली गाड़ी, प्रोटोकॉल पर 5 लाख खर्च… बिहार का फर्जी IAS ऐसे करता था भौकाल टाइट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन