Bihar News: पटना में 8 महीने में कटा 46.50 करोड़ का चालान, एक्टिव दिखी पटना पुलिस

Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Sep 2025 2:02 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: पटना में हेलमेट पहनने से परहेज करने वाले लोगों के खिलाफ जनवरी से लेकर अगस्त महीने तक में 46.50 करोड़ का चालान काटा गया है. ऐसे में ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने लोगों से समय पर चालान भरने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना के लोग हेलमेट पहनने से परहेज करते हैं. हेलमेट के प्रति पटनावासियों की लापरवाही इस बात से उजागर होती है कि इसे नहीं पहनने के कारण इस साल जनवरी से लेकर अगस्त महीने तक 46.50 करोड़ का चालान काटा गया है. साथ ही 24 हजार ऐसे लोगों पर भी 5.40 करोड़ का चालान काटा गया है, जो गलत दिशा से ड्राइविंग करते हैं.

हाई स्पीड के कारण 20 हजार से ज्यादा लोगों का चालान

इतना ही नहीं, तेज गाड़ी चलाने के कारण 20 हजार से ज्यादा लोगों पर 4.10 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया है. साथ ही नो पार्किंग में 79 हजार गाड़ियां पायी गयीं, जिन पर 4.40 करोड़ का जुर्माना किया गया है. बताया जाता है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन सही ढंग से नहीं करते हैं और चालान भी समय पर नहीं जमा करते हैं.

75 प्रतिशत लोगों ने नहीं जमा किया चालान

जानकारी के मुताबिक, इस साल जितने लोगों के गाड़ियों पर चालान काटा गया है, उनमें से 75 प्रतिशत लोगों ने चालान की राशि जमा नहीं की है. लेकिन, चालान जमा नहीं करने के कारण उनका न तो इंश्योरेंस रिन्यूअल होगा और न ही पॉल्यूशन सर्टिफिकेट मिलेगा. इस दौरान अगर फिर से चेकिंग में पकड़े जाते हैं, तो गाड़ी मालिकों को चालान के रूप में काफी पैसा जमा करना पड़ेगा. साथ ही गाड़ी भी जब्त हो सकती है.

जगह-जगह लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

दरअसल, पटना में ट्रैफिक पुलिस लगातार एक्टिव दिख रही. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. इसके बावजूद शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के मामले सामने आते रहते हैं. ऐसे में ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने लोगों से समय पर चालान भरने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया है.

ट्रैफिक एसपी क्या बोलें?

ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान की माने तो, ट्रैफिक संचालन की कई अलग-अलग धाराओं में भी बड़ी संख्या में जुर्माना लगाए गए हैं. जिनके ऊपर जुर्माना लगाया जाता है उनको रिमाइंडर दिया जाता है. एसएमएस के द्वारा भी रिमाइंडर भेजा जाता है. परिवहन विभाग की तरफ से हर दस से पंद्रह दिन पर एक रिमाइंडर मैसेज भेजा जाता है. इसके अलावा डाक के द्वारा भी रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से जल्द चालान भरने का रिमाइंडर भेजा जाता है.

Also Read: Tourist Place In Bihar: बिहार के इस जिले में डेवलप होगा टूरिस्ट हब, पर्यटकों की जुटेगी भीड़! टेंडर जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन