Tourist Place In Bihar: बिहार के इस जिले में डेवलप होगा टूरिस्ट हब, पर्यटकों की जुटेगी भीड़! टेंडर जारी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Sep 2025 12:39 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Tourist Place In Bihar: बिहार के लखीसराय जिले को टूरिस्ट हब के रूप में डेवलप किया जायेगा. बिहार सरकार ने पर्यटकों की सुविधाओं को डेवलप करने के लिए 23 करोड़ 24 लाख रुपए मंजूर किए हैं. भवन निर्माण विभाग की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Tourist Place In Bihar: बिहार सरकार द्वारा राज्य में टूरिज्म को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. राजगीर, गयाजी, कैमूर, रोहतास के बाद अब लखीसराय जिले को टूरिस्ट हब के रूप में डेवलप किए जाने की तैयारी है. सरकार की तरफ से करीब 23 करोड़ 24 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है. भवन निर्माण विभाग की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया गया है.

बौद्धकालीन अवशेषों से भरा है लाली पहाड़ी

जानकारी के मुताबिक, लखीसराय की ऐतिहासिक लाली पहाड़ी को अब पर्यटन के दृष्टि से डेवलप किया जायेगा. यह जगह बौद्ध महाविहार के अवशेषों के लिए मशहूर और पर्यटकों को आकर्षित भी करता है. दरअसल, लाली पहाड़ी शहर के वार्ड नंबर 33 जयनगर में स्थित है. यह जगह बौद्धकालीन अवशेषों से भरा है. खास बात यह भी है कि लाली पहाड़ी की खुदाई की गई तो पता चला था कि यह महिला बौद्ध भिक्षुओं का एक साधना केंद्र था. इसे श्रीमद् धम्म विहार के नाम से भी जाना जाता था.

कई प्राचीन वस्तुएं मिली

लाली पहाड़ी की खुदाई के दौरान कई प्राचीन वस्तुएं मिली थी. इसके साथ ही राजकीय पुरास्थल घोषित जिले के चानन प्रखंड में बिछड़े और घोसीकुंडी पहाड़ भी बौद्ध धर्म से जुड़े ऐतिहासिक महत्व का प्रतीक माना जाता है. इतना ही नहीं इस पहाड़ी पर शेलोकृत मनोती स्तूप, भगवान विष्णु, वैष्णवी के साथ-साथ महिसासुर मर्दनी खंडित मूर्तियां और मौर्य काल की ईंटें मिली हैं.

पर्यटकों का बढ़ेगा आवागमन

मालूम हो लाली पहाड़ी पर खुदाई कार्य में मिले बौद्ध महाविहार के स्वरूप और कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक अवशेषों के मिलने से सीएम नीतीश कुमार ने जिला में एक भव्य संग्रहालय के निर्माण कराये जाने की घोषणा की थी, जो अब साकार हो लोगों को जिले के विभिन्न भागों में मिले पुरातात्विक अवशेषों का दर्शन करा रही है. इसके साथ ही कई तरह के कार्यक्रमों का भी संचालन करा रही है. अब लाली पहाड़ी पर पर्यटन सुविधाओं के विकास होने से निश्चित ही जिले में पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा.

Also Read: Ration Card Bihar: बिहार में इस दिन से बनेगा राशन कार्ड, ऑनलाइन आवेदन के लिए तैयार कर लें कागजात

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन