Bihar News:पानी भरे गड्ढे में समाई कार, पटना से लौट रहे तीन दोस्तों ने गंवाई जान

Bihar News
Bihar News: पटना से घर लौट रहे चार दोस्तों का सफर मौत की मंजिल पर थम गया. तेज रफ्तार के कारण उनकी कार का संतुलन बिगड़ा और उनकी गा़ड़ी 20 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी. इस भीषण हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.
Bihar News: पटना की सड़कों पर शनिवार की रात चार दोस्तों के लिए जिंदगी और मौत का मोड़ बन गई. हंसी–ठिठोली करते, घर लौट रहे दोस्तों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी मंज़िल घर नहीं, बल्कि हादसा होगी. तेज रफ्तार में दौड़ती उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई और देखते ही देखते 20 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में जा समाई. हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह डूब गई.
चीख-पुकार, मदद की कोशिशें और अंधेरे में घिरी वो रात—सब कुछ थम सा गया. तीन दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथा दोस्त जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.
स्थानीय लोगों की मानें तो कार इतनी तेज रफ्तार से चल रही थी कि ब्रेक लगाने का भी मौका नहीं मिला. गाड़ी सीधे पानी में समा गई और सबकुछ खत्म हो गया/ हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
क्या हुआ था?
रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा गांव के पास बिहटा – सरमेरा मुख्य मार्ग (एसएच- 78) पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में जा पलटी. इसमें कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. एक युवक गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है. रविवार की सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए जा रहे थे, तो कार देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी.
नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बिहटा–सरमेरा मुख्य मार्ग (एसएच-78) पर एक कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई. हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. रविवार सुबह ग्रामीणों ने कार को गड्ढे में देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया.
गड्ढे में गिरी कार
इसके बाद मौके पर पहुंची रहुई थाना पुलिस और ग्रामीणों ने कार में फंसे घायल और शवों को बाहर निकाला. मृतकों की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी पवन कुमार उर्फ पाजो यादव (28 वर्ष),मोती बिगहा गांव निवासी अरविंद पासवान (25 वर्ष) और शेखपुरा के शेखोपुरसराय के अस्थाना गांव के समीर राज उर्फ लाली (25 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी दोस्त पटना से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




