ePaper

Bihar News: बिहार में 1 दिसंबर को यहां चलेगा बुलडोजर, बनाई गई 9 टीमें, सम्राट चौधरी का एक्शन मोड ऑन

Updated at : 30 Nov 2025 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News Bulldozers used here on December 1 teams formed Samrat Chaudhary in action mode

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सम्राट चौधरी का बुलडोजर एक्शन जारी है. ऐसे में पटना के कई इलाकों में 1 दिसंबर को फिर बुलडोजर एक्शन देखने के लिये मिलेगा. पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इसे लेकर आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी का बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में पटना में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन देखने के लिये मिलने वाला है. दरअसल, पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी कर दिया है. जिसके मुताबिक, पटना शहर में 1 दिसंबर से अतिक्रमण के खिलाफ फिर से स्पेशल ड्राईव चलाया जाएगा.

पटना में बड़ी कार्रवाई के लिये 9 टीमें गठित

जानकारी के मुताबिक, इसके लिये 9 टीमें बनाई गई है. यह एक मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान होगा जो पटना नगर निगम के 6 अंचलों में चलाया जाएगा. इन 6 अंचलों में नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी शामिल है. इसके अलावा नगर परिषद् खगौल, फुलवारीशरीफ और दानापुर निजामत में भी बड़ी कार्रवाई की जायेगी.

अधिकारियों को दिया गया ये आदेश

अधिकारियों को अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. यातायात पुलिस अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाएगी. अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी स्टेकहोल्डर्स से अच्छे तरीके से बात करने और कोऑर्डिनेशन बनाए रखने का आदेश दिया. इस दौरान आम जनता की हर सुविधा का ख्याल रखने का भी आदेश दिया.

पहले भी पटना में इन इलाकों में चला था बुलडोजर

मालूम हो, इससे पहले डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर ही पटना के अलग-अलग शहरी इलाकों में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया था. अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियम के अनुसार जुर्माना लगाया गया और सामान जब्त किये गये थे. सड़क किनारे बनी झोंपड़ियों पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया गया था. सामान की जब्ती के साथ 41 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया. डीएम ने बार-बार अतिक्रमण करने वाले को चिह्नित करते हुए इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा के 1 से 5 दिसंबर तक चलने वाले सत्र में क्या-क्या होगा, जानिये सब कुछ

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन