Bihar News: पटना में शिप रिपेयर सेंटर बनने से क्या-क्या होगा फायदा? जानिए सरकार का लक्ष्य

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (एक्स)

Bihar News: बजट 2026-27 में पटना में शिप रिपेयर सेंटर स्थापित किए जाने की घोषणा की गई. जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य अप्रैल महीने से शुरू हो सकता है. शिप रिपेयर सेंटर के बनने से बिहार में रोजगार को बढ़ावा मिल सकेगा.

विज्ञापन

Bihar News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान बिहार के लिए बेहद खास घोषणाएं की. इनमें एक खास घोषणा पटना में शिप रिपेयर सेंटर स्थापित करना भी था. इसके निर्माण से बिहार में वाटर वे को बढ़ावा मिल सकेगा. जानकारी के मुताबिक, पटना के दीघा में जेपी सेतु और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बीच लगभग 300 करोड़ की लागत से शिप रिपेयर सेंटर बनाया जाएगा.

कब से शुरू हो सकता है निर्माण कार्य?

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) की माने तो, निर्माण कार्य अप्रैल महीने में ही शुरू किया जा सकता है. शिप रिपेयर सेंटर को लगभग 5 एकड़ की जमीन में बनाने की योजना है. सेंटर में एक साथ कई छोटे-बड़े शिप की रिपेयरिंग की जाएगी. साथ ही माल के स्टोरेज के लिए गोदाम भी बनाया जाएगा. वाटर वे के जरिए माल की ढुलाई हो सकेगी.

जानकारी के मुताबिक, पटना में गायघाट पर हाई-लो लेवल जेटी, गोदाम और अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं. इसके अलावा सात ऐसे कॉमर्शियल घाट हैं, जहां सुविधाओं का निर्माण जारी है. साथ ही अन्य घाटों को भी चिह्नित किया जा रहा है.

शिप रिपेयर सेंटर से क्या-क्या होगा फायदा?

  1. शिप रिपेयर सेंटर के बनने से रोजगार को बढ़ावा मिल सकेगा. इसके साथ ही युवाओं को ट्रेनिंग भी मिल सकेगी.
  2. स्पेयर पार्ट्स, होटल, ढाबा जैसे सपोर्टिंग बिजनेस भी डेवपल हो सकेंगे.
  3. शिप की रिपेयरिंग में समय के साथ-साथ खर्च में कमी आ सकेगी.
  4. बिहार की तरफ इंवेस्टर्स आकर्षित हो सकेंगे. इससे बिहार में इंडस्ट्रीज को बढ़ावा मिल सकेगा.
  5. बिहार में वाटर वे को बढ़ावा मिल सकेगा.
  6. टूरिज्म के लिए इस्तेमाल किए जा रहे शिप की संख्या में बढ़ोतरी हो सकेगी.

कब तक बनकर हो सकता है तैयार?

सरकार की तरफ से लक्ष्य तय किया गया है कि शिप रिपेयर सेंटर को 2027 तक बनाकर तैयार कर लिया जाए. अभी शिप की रिपेयरिंग के लिए उसे कोलकाता या फिर वाराणसी ले जाना पड़ता था. लेकिन अब पटना में ही रिपेयर हो सकेगा. बजट भाषण के दौरान पटना के साथ-साथ वाराणसी में भी शिप रिपेयर सेंटर निर्माण की घोषणा की गई थी.

Also Read: Budget 2026: हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, शिप रिपेयर सेंटर और क्या-क्या बिहार को मिला? प्वाइंट्स में जानिए

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन