Bihar News: एयरलाइन कंपनियों की अब नहीं चलेगी लेटलतीफी, तीन महीने के भीतर करना होगा ये काम

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार से विदेश की यात्रा आसान होने वाली है. एयरलाइन कंपनियों की तरफ से अब लेटलतीफी नहीं मंजूर की जायेगी. दरअसल, चयन होने के बाद एयरलाइन कंपनियों को अपनी सेवा 3 महीने में ही शुरू करनी होगी. मालूम हो, बिहार से 5 देशों के लिये फ्लाइट्स की शुरुआत होने वाली है.
Bihar News: बिहार से जल्द ही विदेशों की यात्रा बेहद ही आसान होने वाली है. एयरलाइन कंपनियों को चयन के बाद तीन महीने के अंदर ही अपनी सेवा शुरू करनी होगी. इसमें किसी भी तरह की लेटलतीफी नहीं चलेगी. विमान सेवा शुरू करने को लेकर अगर किसी तरह की परेशानी होती है तो बिहार सरकार की तरफ से गठित हाई लेवल कमिटी 3 महीने का विस्तार देगी. लेकिन, यह विस्तार 6 महीने तक की ही हो सकेगी.
5 देशों के लिये शुरू होगी विमान सेवाएं
मालूम हो, बिहार से 5 देशों के लिये विमान सेवा की शुरुआत होनी है. इसे लेकर सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पहले ही मंजूर किया जा चुका है. बिहार के पटना से काठमांडू के लिये फ्लाइट की शुरुआत होगी. इसके अलावा गयाजी से शारजाह, बैंकॉक, कोलंबो और सिंगापुर के लिये फ्लाइट की शुरुआत होने वाली है.
एयरलाइन कंपनियों के लिए शर्तें लागू
जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन कंपनियों को बिहार से इन शहरों के लिए उड़ान में लगभग 5 से 10 लाख रुपये प्रति फेरे की आर्थिक रूप से सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही यह जो पूरी प्रक्रिया होगी, उसे टेंडर के माध्यम से पूरी की जायेगी. दरअसल, राज्य सरकार ने आर्थिक मदद लेने वाली एयरलाइन कंपनियों के लिए उड़ान की शर्तें लागू की हैं.
लेटलतीफी का नहीं मिलेगा परमिशन
शर्तों की माने तो, विदेशों के लिए सर्विस प्रोवाइडर एयरलाइंस को चयन के बाद बिना किसी वजह लेटलतीफी का परमिशन नहीं मिलेगा. दरअसल, उन्हें एक निश्चित समय ही दिया जायेगा. इस समय के दौरान की उन्हें तमाम तैयारियां पूरी कर लेनी है. इसके बाद जो रूट तय किये गए हैं, उसे किसी भी हाल में विमान सेवा शुरू करनी होगी. माना जा रहा है कि यह निर्णय बिहार के लोगों को बड़ी सहूलियत दे सकती है.
Also Read: Bihar Politics: सांसद पप्पू यादव को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










