ePaper

Bihar News: अपराध पर कसेगा शिकंजा, पटना के 19 थाना इलाकों में खुले 30 नए टीओपी

Updated at : 22 Sep 2025 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
30 new TOP opened in 19 police station areas of Patna

सांकेतिक फोटो

Bihar News: आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने व जनता और पुलिस के बीच तालमेल को और मजबूत बनाने के लिए शहरी क्षेत्र के 19 थाना इलाकों में 30 नए टीओपी (टाउन आउट पोस्ट) की स्थापना की गई है. हर टीओपी की कमान सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों को सौंपा गया है.

विज्ञापन

Bihar News: आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने व जनता और पुलिस के बीच तालमेल को और मजबूत बनाने के लिए पटना शहरी क्षेत्र के 19 थाना इलाकों में 30 नए टीओपी (टाउन आउट पोस्ट) की स्थापना की गई है. हर टीओपी की कमान सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों को सौंपा गया है. इनके साथ पर्याप्त पुलिस बल भी दिए गए हैं.

टीओपी को उपलब्ध कराई गई स्टेशन डायरी

जानकारी के अनुसार इनका उद्देश्य अपराध की रोकथाम और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखना और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को भी मजबूती प्रदान करना है. सभी टीओपी को स्टेशन डायरी उपलब्ध कराई गई है ताकि शिकायतों का जल्द निवारण किया जा सके.

यहां रहेगी विशेष निगरानी

इन टीओपी पर तैनात पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से बैंकों, ज्वेलरी दुकानों, व्यावसायिक संस्थानों की सुरक्षा, भीड़-भाड़ वाले इलाकों की निगरानी व किसी भी आपराधिक घटना के बाद त्वरित अनुसंधान और कार्रवाई सुनिश्चित करना होगा.

मामलों पर होगा विचार

नवनिर्मित टीओपी प्रभारी के अंतर्गत प्राथमिक शिकायत की जांच, वारंट पेपर, चरित्र सत्यापन के साथ-साथ क्षेत्र में दर्ज मामलों की विवेचना की जाएगी. इसके बाद संबंधित थानों से समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण में सहायता करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

टीओपी          संबंधित थाना

  • राघोपुर पुल के पास      दीदारगंज
  • दीदारगंज पहाड़ी मोड़     दीदारगंज
  • महात्मा गांधी दक्षिण     आलमगंज
  • आलमगंज चौकी              आलमगंज
  • मुगलपुरा                       खाजेकलां
  • धवलपुरा                       चौक
  • छोटी पहाड़ी                 अगमकुआं
  • 90 फीट                       कंकड़बाग
  • चाणक्या लॉ कॉलेज      जक्कनपुर
  • करबिगहिया                   जक्कनपुर
  • मीठापुर बाइपास              जक्कनपुर
  • चिरैयाटाड़                  जक्कनपुर
  • मीठापुर ओवरब्रिज       जक्कनपुर
  • खेमनीचक बाइपास       रामकृष्णानगर
  • आर ब्लॉक नीचे               सचिवालय
  • आर ब्लॉक ऊपर              सचिवालय
  • सरिस्ताबाद मुख्य मार्ग      गर्दनीबाग
  • गर्दनीबाग टीओपी नीचे      गर्दनीबाग
  • पुनाईचक                      शास्त्रीनगर
  • अटल पथ हड़ताली मोड़      एसके पुरी
  • कारगिल चौक                 गांधी मैदान
  • जेपी सेतु ऊपर                दीघा
  • सगुना मोड़                    दानापुर
  • उसरी चौक                    शाहपुर
  • सिपारा पुल नीचे               बेउर
  • बेउर मोड़ मुख्य मार्ग     बेउर
  • एम्स गोलंबर      फुलवारीशरीफ
  • इसोपुर फुलवारी        फुलवारीशरीफ

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में खुलेंगी 18 मिनी मिट्टी टेस्ट लैब, किसानों को होंगे ये फायदे

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन