NDA सरकार का बड़ा फैसला, 17 हजार पदों पर होगी बहाली, युवाओं और जवानों को बड़ी सौगात
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 31 Jan 2026 4:24 PM
बिहार सीएम नीतीश कुमार
Bihar: एनडीए सरकार ने युवाओं और सुरक्षा बलों के जवानों के लिए बड़ी राहत दी है. 2026–27 में हजारों सरकारी नौकरियों की बहाली के साथ SEP जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है.
Bihar: बिहार में एनडीए सरकार ने राज्य के युवाओं और पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार और मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा की है. 2026-27 के लिए विशेष सशस्त्र पुलिस (सैप) में कुल 17000 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस योजना के तहत भारतीय सेना के रिटायर्ड सैनिकों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के रिटायर्ड अर्धसैनिकों की नियुक्ति जाएगी.
डिप्टी सीएम ने X पर क्या बताया
प्रशासनिक स्तर पर सुधार के लिए सरकार ने अलग-अलग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कुल 436 नए पदों पर भी बहाली की जाएगी. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के X पोस्ट के अनुसार यह कदम सरकारी सेवाओं में रिक्तियों को भरने और कार्यप्रणाली को सही करने के लिए उठाया गया है. इन नियुक्तियों से न केवल सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि राज्य के पूर्व सैनिकों को फिर से मुख्यधारा में जुड़ने का अवसर मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सैप जवानों की सैलरी में बढ़ोतरी
सरकार ने सैप जवानों के सैलरी में बढ़ोतरी की है. इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है. नई दरों के अनुसार, जेसीओ का मानदेय 23800 से बढ़ाकर 35000 कर दिया गया है. इसमें कुल 11200 की वृद्धि हुई है. सैप जवानों का मानदेय 19800 से बढ़ाकर 30000 और रसोइयों का मानदेय 15100 से बढ़ाकर 25000 कर दिया गया है.
इन बदलावों के साथ सरकार का लक्ष्य सुरक्षा कर्मियों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना और राज्य में कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखना है. सभी सैप जवानों को अब पहले के मुकाबले काफी बेहतर मानदेय और भत्तों का लाभ मिल सकेगा.
इसे भी पढ़ें: बिहटा में खौफनाक लूट, वृद्ध महिला की आंखों में झोंका नशीला स्प्रे, 50 हजार लेकर भागे बदमाश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










