बिहटा में खौफनाक लूट, वृद्ध महिला की आंखों में झोंका नशीला स्प्रे, 50 हजार लेकर भागे बदमाश

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद लुटेरे

Bihar Crime: पटना के बिहटा के श्रीरामपुर बाजार में अपराधियों ने उषा देवी से 50 हजार रुपये लूट लिए. बदमाशों ने बैंक से निकल रही महिला के चेहरे पर नशीला स्प्रे छिड़क कर उन्हें बेहोश किया और रुपयों भरा बैग लेकर फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहटा के श्रीरामपुर बाजार स्थित इंडियन बैंक के पास एक वृद्ध महिला से 50000 रुपये की लूट ली गई. पीड़ित महिला की पहचान उषा देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, उषा देवी बैंक से पैसे निकालकर बाहर निकल रही थीं, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने उनके चेहरे पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया. स्प्रे के असर से महिला बेहोश होने लगीं और इसी का फायदा उठाकर अपराधी उनके पास मौजूद नकदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़िता ने क्या कहा

घटना की पूरी सच्चाई बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से सामने आई है. फुटेज से पता चला है कि दो युवक बैंक परिसर से ही महिला का पीछा कर रहे थे. पीड़िता ने बताया कि जब वह बैंक की सीढ़ियों से उतर रही थीं, तभी एक बदमाश ने उनके चेहरे पर स्प्रे किया. थोड़ी दूर जाने पर दूसरे बदमाश ने फिर से स्प्रे किया, जिससे उन्हें चक्कर आने लगा और वह गिर गईं. होश आने पर महिला ने अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से बाजार और बैंक परिसर के पास सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे के दौरान बदला रहेगा बिहार के मौसम का हाल, IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन