बिहार में ठनका का कोहराम, नौ की मौत, कई की स्थिति गंभीर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Jun 2025 4:40 AM

विज्ञापन

Bihar Lightning Death: बिहार में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने की कई घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए. बक्सर, पश्चिम चंपारण, कटिहार और कैमूर जिलों में यह हादसे हुए.

विज्ञापन

Bihar Lightning Death: बिहार में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने (ठनका) की कई घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलस कर घायल हो गये. राज्य के बक्सर, पश्चिम चंपारण, कटिहार और कैमूर जिलों में ये घटनाएं हुईं. बक्सर जिले के चौसा थाना घाट के पास बारिश से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे खड़े छह लोग ठनका की चपेट में आ गये. इनमें चौसा दुर्गा मंदिर निवासी वीरेंद्र गोंड (50 वर्ष) और मिथिलेश राम (22 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी, अन्य चार लोगों की हालत चिंताजनक है.

कहां-कहां हुई मौतें

नरबतपुर में कर्मनाशा नदी किनारे मवेशी चरा रहे श्रीभगवान यादव उर्फ झोला यादव (55 वर्ष) की ठनका की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उधर, राजपुर के देवढ़िया गांव में 12 वर्षीय अंकुश कुमार की ठनका गिरने से मौत हो गयी, जबकि अनंत राम की हालत गंभीर है.

पश्चिम चंपारण (बगहा) जिले के रामनगर प्रखंड अंतर्गत मेघवल मठिया गांव के पास स्थित एक बगीचे में छिपे पांच किशोरों पर आकाशीय बिजली गिर गयी. इस दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय शहाबुद्दीन अंसारी और 15 वर्षीय अशफाक अहमद की मौके पर ही मौत हो गयी. तीन अन्य युवक शमीम अंसारी (22 वर्ष), अजीम अंसारी (12 वर्ष) और धीरज कुमार घायल हैं. इन सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इसी जिले के लौरिया क्षेत्र के सुगरछाप गांव में धान की रोपनी कर लौट रही महिलाओं के एक समूह पर ठनका गिरा, जिसमें सविता देवी (35) की मौत हो गयी. कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव में बारिश के दौरान मड़ई में बैठी 36 वर्षीय इंदु देवी पर ठनका गिरा. गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कटिहार में एक महिला की गई जान

कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल अंतर्गत बेलवा पंचायत के सनकोला गांव में ठनका गिरने से अनवरी बेगम नाम की महिला की मौत हो गयी. अनवरी अपने घर के पीछे गाय के लिए घास काट रही थी. इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री, सभी जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन