Bihar Monsoon 2025: बिहार में इस कारण समय से पहले पहुंचेगा मानसून, बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 25 May 2025 2:26 PM

विज्ञापन

Bihar Monsoon 2025: बिहार के जिलों में इन दिनों प्री-मानसून जैसे हालात बने हुए हैं. कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, तो वहीं कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में इस बार समय से पहले मानसून आने को लेकर मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग की माने तो, राज्य में 15 जून तक मानसून आ जाएगा और इसकी वजह भी बताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Monsoon 2025: बिहार के जिलों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है. देखा जाए तो, जिलों में प्री-मानसून जैसे हालात बने हुए हैं. कहीं तेज हवाएं चल रही है तो कहीं काले बादल घिरे हैं. इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं, इस बार समय से पहले मानसून के आगमन को लेकर पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग की माने तो, 15 जून तक राज्य में मानसून का आगमन हो सकता है. इससे पहले केरल में मानसून समय से पहले पहुंचने की खबर सामने आई थी. वहीं, समय से पहले मानसून के दस्तक देने को लेकर वजह भी बता गई है.

इस वजह से पहले पहुंच रहा मानसून

मौसम विभाग की माने तो, बिहार में कई वजहों से मानसून पहले दस्तक दे सकता है. जानकारी के मुताबिक, मानसून पहले आने की मुख्य वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में नमी है. इससे समुद्र का तापमान ज्यादा रहा, जिससे मानसूनी हवाएं तेजी से सक्रिय हुई. इसके अलावा पश्चिमी हवाओं और चक्रवातों की हलचल ने मानसून को आगे बढ़ने में मदद की. तो वहीं, इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन भी मौसम के पैटर्न में बदलाव की बड़ी वजह बन रहा है. ऐसे में इन सभी मुख्य कारणों की वजह से मानसून के जल्दी आने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

सामान्य से होगी अधिक बारिश

इधर, पिछले साल की बात करें तो, मानसून के आगमन में तोड़ी देरी हुई थी. 20 जून को मानसून राज्य में पहुंचा था. इस तरह से देखा जाए तो, हर साल मानसून के आने में कभी देरी तो कभी समय से पहले मानसून का आगमन होता है. वहीं दूसरी ओर बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई. तो वहीं, मानसून के प्रवेश के बाद सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसी स्थिती को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है.

Also Read: पटना के बोरिंग रोड में अंधाधुंध गोलीबारी की पूरी कहानी, क्या है काले रंग की स्कॉर्पियो का राज?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन