Bihar Mausam Samachar: बिहार के 6 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Aug 2025 3:08 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बिहार के 6 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों के लोगों को अगले 3 घंटे के दौरान सावधान रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, लखीस्राय, जमुई जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक) के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है.

Imd alert

पूरे रंग में मानसून

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर बड़ी तबाही के रूप में सामने आ रहा है. उत्तरी बिहार के मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के ऊपर से मॉनसून की रेखा गुजर रही है, जिससे पूरे राज्य में आफत बनकर बारिश टूट पड़ी है. शनिवार को पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत कई जिलों में रेड अलर्ट के बीच मूसलधार बारिश हुई. राजधानी के पटना और पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन तक दो से तीन फीट पानी में डूब गए.

जमुई में पुल धंसने से दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया तो लखीसराय में सड़क बह गई. कई अन्य जिलों से भी भारी नुकसान की खबरें हैं. रविवार सुबह से ही कई क्षेत्रों में तेज बारिश जारी है, जिससे हालात और बिगड़ते नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है.

इन जिलों में बारिश का कहर

सोमवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीवान और सुपौल में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और खगड़िया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. बाकी जिलों में भी मूसलधार बारिश के आसार हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

आईएमडी के मुताबिक अगले तीन दिनों तक उत्तर बिहार में मौसम का रौद्र रूप बना रहेगा. सुपौल, मधुबनी, दरभंगा में अत्यधिक भारी वर्षा, जबकि किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और समस्तीपुर में भारी बारिश की संभावना है. इससे उत्तर बिहार की नदियों के जलस्तर में तेज़ी से वृद्धि हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस स्टेशन का सितंबर तक बदल जायेगा लुक, यात्रियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन