बिहार के इस स्टेशन का सितंबर तक बदल जायेगा लुक, यात्रियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Aug 2025 7:33 PM
जेसीबी से कामकाज पूरा करते हुए
Bihar: गया रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. सितंबर तक स्टेशन के कई हिस्सों का काम पूरा हो जाएगा. प्लेटफॉर्म से लेकर एयर कॉनकोर्स, लिफ्ट, एस्केलेटर और प्रतीक्षालय जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं यात्रियों को मिलने लगेंगी.
Bihar: गया रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास का बनाने के लिए री-डेवलपमेंट के कुछ हिस्सों का काम सितंबर तक पूरा हो जायेगा. सितंबर के बाद गया जंक्शन की सूरत बदल जायेगी. यात्रियों को हर सुविधा मिलेगी. इसके लिए लगातार कामकाज हो रहा है. सबसे पहले सात, छह, पांच, चार और तीन नंबर प्लेटफॉर्म को अपडेट करते हुए लंबाई-चौड़ाई व ऊंचाई बढ़ा दी गयी है.
दूसरी तरफ डेल्हा साइड मध्य ओवरब्रिज से लेकर पटना की तरफ 100 मीटर तक एक बड़ा एयर कॉनकोर्स बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. इसके बनने से करीब नौ हजार यात्री एक साथ बैठ सकेंगे. एक हजार से अधिक रेलयात्री दोनों सब-वे से आवागमन कर पायेंगे.
इसके साथ ही 1500 से अधिक रेल यात्री सात प्लेटफॉर्म से एक बार में ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंच सकेंगे. पूमरे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं. उन्होंने डीआरएम समेत सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि री-डेवलपमेंट का कामकाज जल्द पूरा जाये. इसके लिए स्थानीय अधिकारियों को हर दिन मीटिंग में निर्देश दिया जा रहा है.
प्रतीक्षालय के साथ लिफ्ट की मिलेगी सुविधा
गया जंक्शन पर प्रतीक्षालय के लिए अतिरिक्त 6,400 वर्ग मीटर कॉनकोर्स एरिया, स्टेशन पर कुल 12 लिफ्ट व एस्केलेटर की सुविधा, मौजूदा 3,100 वर्ग मीटर प्लेटफॉर्म क्षेत्र और एफओबी का उन्नयन, अतिरिक्त टिकटिंग सुविधा, दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं, ग्रीन ऊर्जा के लिए स्टेशन भवन पर सौर पैनल का प्रावधान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान, वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व अग्निशमन आदि की व्यवस्था होगी. वहीं, दूसरी तरफ डेल्हा साइड जल्द एस्केलेटर की सुविधा शुरू कर दी जायेगी. एस्केलेटर का कामकाज लगभग पूरा होने वाला है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिल्डिंग में क्या होंगी सुविधाएं
अधिकारियों का कहना है कि गया रेलवे स्टेशन व डेल्हा साइड दो बिल्डिंग बनेगी. उसमें सभी सुविधाएं रहेंगी. जैसे मुख्य प्रवेश स्टेशन भवन में डिपार्चर लॉबी, वेस्टिबुल, बैगेज स्कैनर के साथ सुरक्षा जांच क्षेत्र, हेल्प डेस्क क्षेत्र, प्रस्थान हॉल, शौचालय, आरपीएफ कक्ष और हेड टीसी कक्ष जैसी विभिन्न सुविधाएं होंगी.
प्लेटफॉर्म एक पर अनारक्षित प्रतीक्षालय, एग्जीक्यूटिव प्रतीक्षालय, खुदरा स्टाॅल, शौचालय, शिशु आहार कक्ष और प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर आने वाले यात्रियों के लिए आगमन कक्ष होगा. इस भवन का मेजेनाइन फर्श बनाया जायेगा.
भूमि तल पर विभिन्न रेलवे कार्यालय और दूसरी मंजिल पर एक्सेस कंट्रोल, मेटल डिटेक्टर सिस्टम, बैगेज स्कैनर सिस्टम, अतिरिक्त प्रतीक्षा कक्ष, रिटेल स्टॉल, मॉड्यूलर शौचालय, सीढ़ि, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि होंगे. पहली मंजिल तक आसान पहुंच के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट और सीढ़ियां बनायी जायेंगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
क्या बोले सीनियर डीसीएम
गया रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का कामकाज तेजी से किया जा रहा है. सितंबर तक स्टेशन पर कुछ हिस्से का कामकाज पूरा हो जायेगा. रेलयात्रियों के लिए मुख्य प्रवेश स्टेशन भवन में डिपार्चर लॉबी, मॉड्यूलर शौचालय, सीढ़ियां, लिफ्ट, एस्केलेटर, हेल्प डेस्क क्षेत्र, प्रस्थान हॉल, शौचालय की सुविधा जल्द शुरू की जायेगी. इसके लिए हर स्तर पर कामकाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










