Bihar Mausam Samachar: बिहार के 18 जिलों में ऑरेंज और 14 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने आंधी-तूफान को लेकर जारी की चेतावनी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Jul 2025 4:10 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 से 21 जुलाई 2025 तक बिहार के कई जिलों में वज्रपात, तेज हवा और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. अधिकांश जिलों में अलर्ट या वॉच की स्थिति है. लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक के लिए बिहार के कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी राज्य के विभिन्न हिस्सों में संभावित वज्रपात, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं के कारण दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक सावन के दूसरे सोमवारी को मौसम सुहाना रह सकता है.

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया 20 और 21 जुलाई को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज. सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिले में 30 से 40 की गति से हवा चलेगी. इसके अलावा इन जिलों में ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी बिहार के कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और अरवल में मौसम सामान्य रहेगा और किसी विशेष चेतावनी की आवश्यकता नहीं है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया और बेगूसराय जिलों में वज्रपात और आंधी की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: Chandan Mishra Patna: एक साल में 6 मर्डर, ऐलान करके हत्या करता था चंदन मिश्रा, जानें पूरी कुंडली

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन