Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर IMD का बड़ा अपडेट, बताया पूरे जुलाई कितनी बारिश होगी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Jul 2025 8:19 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Mausam Samachar: उत्तर बिहार में मानसूनी गतिविधियों के कमजोर पड़ने से बारिश थम गई है, जिससे भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने जुलाई में सामान्य से कम वर्षा की आशंका जताई है. इससे खेती-किसानी पर असर पड़ने की आशंका भी गहरा गई है.

विज्ञापन

Bihar Mausam Samachar: उत्तर बिहार में मानसूनी रेखा के कमजोर पड़ने के कारण बारिश थम गयी है. जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने पूरे जुलाई महीने में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जतायी है. जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गयी है. फिलहाल, छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है, लेकिन यह भीषण गर्मी से राहत दिलाने में नाकाफी साबित हो रहा है.

सोमवार को भी सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया. उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया और घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. दिन भर आसमान में कई बार बादल मंडराते दिखे, जिससे बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन आखिरकार लोगों को निराशा ही हाथ लगी और एक बूंद भी नहीं गिरी. शहर और ग्रामीण इलाकों में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के जतन करते देखे गए, लेकिन बढ़ती उमस ने सभी को परेशान कर रखा है.

मौसम वैज्ञानिक ने कहा

मौसम वैज्ञानिक डा. एके सत्तार ने बताया कि मॉनसूनी प्रणाली का सक्रिय न होना ही इस स्थिति का मुख्य कारण है. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि जुलाई के अंत तक ही मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है. जब मानसूनी रेखा के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है. तब तक, उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ सकता है.

35 डिग्री के करीब रहा दिन का पारा

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम था. हवा की गति 17.1 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, और हवा की दिशा पुरवा रही. पुरवा हवाएं आमतौर पर नमी लाती हैं, लेकिन मानसूनी रेखा की कमजोरी के कारण वे प्रभावी साबित नहीं हो रही हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कृषि कार्य पर पड़ेगा असर

इस स्थिति का सीधा असर कृषि पर पड़ने की संभावना है. खासकर धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों पर, किसानों को पर्याप्त बारिश न होने से सिंचाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है. जिससे लागत बढ़ रही है. मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है ताकि इस भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सके.

इसे भी पढ़ें: 9 और 10 जुलाई को बिहार के 17 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन