सिर्फ 48 घंटे का इंतजार, बिहार में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिखेगा असर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Nov 2025 2:58 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Mausam Khabar: बिहार में मौसम तेजी से करवट लेने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण 1 दिसंबर से बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग ने तेज हवा, शुष्क मौसम और धुंध की चेतावनी जारी की है. अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10–15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
Bihar Mausam Khabar: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने लेटेस्ट पूर्वानुमान में बताया कि राज्य में 30 नवंबर 2025 तक मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 1 दिसंबर 2025 से पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज और सीवान जिलों में तापमान में तेज गिरावट की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही पूरे राज्य में ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं.
बारिश को लेकर क्या अपडेट
बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने के साथ शुष्क मौसम बना रहेगा. सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध का प्रभाव रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.

तेज गति से हवा चलने की संभावना
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से तेज गति की हवा चल सकती है, जिसकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसलिए लोगों को हवा की गति के अनुसार जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
तापमान की बात करें तो अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. दक्षिण–पूर्वी और उत्तर–पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान 10–12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. राज्य के अन्य हिस्सों में रात का तापमान 12–15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
बिहार में दिसंबर की शुरुआत से ठंड का असर और अधिक महसूस होने लगेगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा और गति में बदलाव होगा. इसके चलते रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार पंचायत चुनाव 2026 में होगा बड़ा फेरबदल, सामान्य सीटें आरक्षित बनेंगी और आरक्षित सीटें सामान्य, नया अनुपात क्या होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










