बिहार का मखाना बनेगा ग्लोबल ब्रांड, 100 करोड़ की पहली किस्त जारी, 476 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Nov 2025 7:06 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Makhana: बिहार में मखाना उद्योग को नई ऊंचाई देने के लिए बड़ी योजना शुरू की गई है. मखाना बोर्ड को 100 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है, जबकि छह साल में कुल 476 करोड़ खर्च किए जाएंगे. इसका उद्देश्य मखाना उत्पादन, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाना है.

विज्ञापन

Bihar Makhana: मखाना बोर्ड को 100 करोड़ रुपये मिल गए हैं. इसमें सबसे ज्यादा 35.91 करोड़ रुपये मखाना उत्पादन बढ़ाने पर खर्च होंगे. उत्पादन के बाद इसके मैनेजमेंट के लिए 27.728 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. रिसर्च और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के लिए 5 करोड़ रुपये, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट पर 2.626 करोड़ रुपये और मखाना से जुड़े ट्रेनिंग और विस्तार पर 1.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

छह साल में खर्च होंगे 476 करोड़

मखाना को विकसित करने के लिए छह साल की योजना तैयार की गयी है. 2025-26 से 2030-31 तक इसे विकसित करने का प्लान बनाया गया है. इस अवधि में मखाना पर 476.03 करोड़ रुपये खर्च होंगे. पूरी राशि केंद्र सरकार की ओर से दी जायेगी.

बिहार मखाना को वैश्विक ब्रांड में स्थापित किया जायेगा

बिहार में मखाना का हाई क्वालिटी वाले बीज का प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन किया जायेगा. साइंटिफिक तरीके से इसकी खेती की जायेगी. घरेलू और एक्सपोर्ट बाजारों में बिहार मखाना को वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित किया जायेगा. इसमें एसएचजी, एफपीओ, सहकारी संस्थाओं और जीविका दीदियों को प्राथमिकता दी जायेगी.

मनरेगा और जीविका से एमओयू की तैयारी

आने वाले दिनों में सीड प्रोडक्शन और मछली-मखाना एग्रीकल्चर मेथड अपनायी जायेगी. खेत और तालाब आधारित मखाना खेती का विस्तार किया जायेगा. इसके लिए मनरेगा और जीविका से एमओयू करने की तैयारी हो रही है. माइक्रो और बड़े स्तर की प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जायेगी.

गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला (Quality Control Laboratory) और आदर्श मखाना केंद्र आइसीएआर के माध्यम से स्थापित किया जायेगा. मार्केटिंग और ब्रांड निर्माण का भी कार्य किया जायेगा. इसमें महिला नेतृत्व वाले एसएचजी और जीविका को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें:  एक्साइज सुपरिटेंडेंट के पटना समेत 4 ठिकानों पर रेड, मंगाई गई नोट गिनने की मशीन, आय से 1.5 करोड़ ज्यादा कमाई

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन