बिहार विधानसभा को RDX से उड़ाने की मिली धमकी, बम स्क्वायड की टीम जांच के लिए पहुंची

तलाशी लेती बम स्क्वायड की टीम
Bihar News: बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मेल के जरिए यह धमकी दी गई कि दोपहर लगभग 2:15 बजे विधानसभा में धमाका होगा. धमकी मिलने की सूचना पर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम परिसर की तलाशी लेने पहुंची है.
Bihar News: पटना में बिहार विधानसभा को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई. मेल के जरिए यह कहा गया कि शुक्रवार को दोपहर 2:15 बजे विधानसभा में साइनाइड गैस के साथ मिलाए गए 13 RDX IED धमाका होगा. साथ ही यह भी सलाह दी कि धमाके से पहले सभी विधायकों और आम जनता को वहां से तुरंत निकालें.
विधानसभा परिसर की तलाशी जारी
बम से धमाके की धमकी की सूचना पर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम बिहार विधानसभा पहुंची और पूरे परिसर की तलाशी में जुट गई है. तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी बरामद नहीं किया गया है. लेकिन विधानसभा के परिसर के आस-पास हाई अलर्ट है. टीम लगातार जांच में जुटी हुई है.
सीवान में सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी
इससे पहले सीवान जिले में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. यहां भी मेल के जरिए धमकी दी गई. धमकी भरे मेल के बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जानकारी के मुताबिक, तीन महीने पहले भी सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी. बम की सूचना पर सिविल कोर्ट में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. इसके साथ ही कोर्ट परिसर की तलाशी जारी है.
Also Read: राज्यसभा सांसद बने सीएम नीतीश कुमार, आज ही मोदी-शाह से हो सकती है मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




