बिहार के 30 जिलों में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, अगले 48 घंटे ठंड और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Dec 2025 2:40 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि 15 दिसंबर तक यहां के 30 जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और कोहरे से लोग परेशान रहेंगे. आइये जानते हैं बिहार के किस-किस जिले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में आने वाले दो दिनों तक कोहरे का असर बना रहेगा. मौसम विभाग ने यह अलर्ट 15 दिसंबर तक के लिए जारी किया है. इस दौरान खासकर रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
बिहार के इन जिलों में अलर्ट
बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर, सहरसा, वैशाली, पटना, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, बांका और भागलपुर जिलों के कई हिस्सों में कोहरे का प्रभाव देखा जा सकता है. कुछ इलाकों में कोहरा हल्का रहेगा, जबकि कई जगहों पर यह मध्यम से घना हो सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या असर पड़ सकता है
कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है. इससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ता है. सुबह के समय वाहन चालकों को सावधानी बरतने को कहा गया है. तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें और फॉग लाइट का सही इस्तेमाल करें.
किसानों के लिए यह मौसम मिला-जुला रहेगा. ठंड और नमी से कुछ फसलों को फायदा हो सकता है. अधिक कोहरा सब्जियों और दलहनी फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकता है.
बिहार मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी और कोहरे का दौर जारी रहेगा. ऐसे में आम लोगों से अपील की गई है कि मौसम सेवा केंद्र के अपडेट पर नजर रखें.
इसे भी पढ़ें: 31 दिसंबर तक अपलोड करें आवेदन, राजस्व महाभियान पर नया आदेश हुआ जारी, देखिये लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










