Bihar Rain Alert: बिहार के इन 14 जिलों में भयंकर बारिश मचाएगी तबाही! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 May 2025 6:50 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. जहां एक ओर राज्य के 24 जिलों में लू का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर 14 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट और कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. एक ओर राज्य के 24 जिलों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, वहीं दूसरी ओर उत्तर-पूर्वी और सीमावर्ती 14 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. शुक्रवार को मौसम विभाग ने राज्य में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, हीटवेव प्रभावित जिलों में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है. कुछ जिलों में पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है. बीते 24 घंटे में रोहतास का तापमान 43.6 और गया का 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक रहा.

इन जिलों में तापमान 40 डिग्री पार

पटना, शेखपुरा, औरंगाबाद, भोजपुर, नालंदा और वैशाली जैसे जिलों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है. इन इलाकों में लू के थपेड़े लोगों की सेहत पर असर डाल रहे हैं, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

बारिश और आंधी का खतरा बढ़ा

वहीं, दूसरी तरफ 17 और 18 मई को बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है. इन जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर और जमुई में येलो अलर्ट है.

क्या बरतें सावधानी?

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि हीटवेव वाले क्षेत्रों में धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं. वहीं, बारिश और आंधी वाले जिलों में बिजली की चपेट से बचने के लिए खुले स्थानों से दूर रहें. किसानों को भी सुझाव दिया गया है कि वे फसल की कटाई और भंडारण में सावधानी बरतें.

Also Read: पिता को खोया, हौसला नहीं… बिहार की दिव्या पहले ही प्रयास में बनी जज, पूरी की पिता की अधूरी ख्वाहिश

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन