Bihar Rain Alert: बिहार के इन 6 जिलों में अगले तीन घंटे होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Jul 2025 3:54 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में कमजोर मानसून के बीच मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में राज्य के 6 जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लेकिन अब भी प्रदेश में 56% कम बारिश दर्ज की गई है. 16 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की रफ्तार अब भी सुस्त बनी हुई है, लेकिन सोमवार को मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. सोमवार सुबह हाजीपुर और किशनगंज में हल्की बारिश हुई, जबकि पटना, लखीसराय समेत कई जिलों में दोपहर में बूंदाबांदी देखने को मिली.

अगले तीन घंटों में राज्य के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में बिहार के 6 जिलों- पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, पटना, जहानाबाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

अगले तीन दिनों में तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान लगाया है. इससे लोगों को दिन में कुछ राहत जरूर मिल सकती है, लेकिन रात का मौसम अभी सामान्य ही रहेगा क्योंकि न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना कम है.

बारिश की कमी से किसानों की बढ़ी चिंता

बारिश की कमी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है. अब तक बिहार में सामान्य से 56% कम बारिश हुई है. 13 जुलाई तक जहां औसतन 313.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक महज 138 मिमी ही रिकॉर्ड की गई है. खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और धान की बुआई का समय भी तेजी से निकल रहा है.

आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत

बीते 24 घंटे में मौसम की मार जानलेवा भी साबित हुई है. आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें सबसे ज्यादा 5 मौतें बांका में हुईं. गया में 2, जबकि नालंदा और पटना के बाढ़ इलाके में एक-एक व्यक्ति की जान गई.

रविवार को पटना समेत 14 जिलों में हुई बारिश

रविवार को पटना समेत 14 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई. बांका, मधेपुरा, कटिहार, छपरा, जहानाबाद, शेखपुरा, हाजीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, बक्सर और सुपौल जैसे जिलों में बूंदाबांदी दर्ज की गई, लेकिन कई इलाकों में अब भी सूखे जैसे हालात हैं.

16 जुलाई के बाद राहत की उम्मीद

हालांकि, राहत की उम्मीद 16 जुलाई के बाद की जा रही है. बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट होगी. इसके चलते बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में फिर से झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सिस्टम के असर से प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे सूखे की चिंता कुछ कम होगी.

Also Read: बिहार चुनाव से पहले दीघा और गया शहरी सीट के मतदाता पिछड़े, चुनाव आयोग ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन