Bihar Rain Alert: बिहार के इन 27 जिलों में भयंकर बारिश मचाएगी तबाही! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 May 2025 10:04 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने करवट ली है. भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के 38 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं कोसी बराज के फाटक खोलने से नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की आशंका है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटे में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखी गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इनमें से 27 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. वहीं येलो अलर्ट वाले जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

आंधी-तूफान का असर और अगले दिन का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और पूर्वी बिहार के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो गया है, जिससे वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ी है. इस कारण अगले दो दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहेगा.

  • 21 मई को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास और वैशाली जिलों में वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • 22 मई को सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और किशनगंज में हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है.
  • 23 मई को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट लागू किया गया है.

बीते 24 घंटे में कहां-कहां हुई बारिश

सोमवार को मधेपुरा और भागलपुर में तेज बारिश दर्ज की गई. भागलपुर में ओलावृष्टि भी हुई, जबकि दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में भी सुबह बारिश हुई. पटना में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई.

राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. रोहतास 39.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पटना का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा.

कोसी बराज से पानी छोड़ा गया

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण कोसी बराज के 56 में से 14 फाटक खोले गए हैं. इससे 58,770 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो अगले 72 से 90 घंटों में गंगा नदी में जाकर मिलेगा. हालांकि जल संसाधन विभाग ने स्थिति को सामान्य बताया है और कहा है कि फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है.

Also Read: बिहार के मढ़ौरा में बने रेल इंजन अफ्रीका में दौड़ेंगे, जून के अंत तक जाएगी पहली खेप

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन