Bihar Ka Mausam: अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम? IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: बिहार के कई जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है. इसके साथ ही अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तापमान में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी कर दी है. दरअसल, अगले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान बना रह सकता है.
17 जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग की माने तो, 48 घंटों के दौरान पटना समेत 17 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. इसके साथ ही 26 से 28 सितंबर के बीच बिहार के कई हिस्सों में तेज गति से हवा चल सकती है. करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई. हालांकि, बिहार के उत्तरी भाग में हल्की बारिश होने का अलर्ट है.
पटना में मौसम का मिजाज
पटना में मौसम की बात करें तो, अगले 48 घंटों में पटना और आस-पास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में बादल गरजने की भी चेतावनी जारी की गई. शुक्रवार को भी देर शाम तक झमाझम बारिश हुई. लेकिन, तापमान में कुछ खास बदलाव देखने के लिए नहीं मिला. मौसम विभाग ने 48 घंटों के लिए चेतावनी दी है कि राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान बना रह सकता है.
इस वजह से बदल रहा मौसम
सितंबर के आखिर में आमतौर पर मानसून लौटने लगता है, लेकिन इस बार सिस्टम का दबदबा बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुजरात, राजस्थान और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो रही है, लेकिन बिहार में नमी और हवा की वजह से यह 1 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा.
दुर्गा पूजा के दिन बदला रहेगा मौसम
दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान भी बिहार का मौसम बदला-बदला रहेगा. दक्षिण और मध्य बिहार में रुक-रुककर बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर बिहार के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अक्टूबर के शुरुआती दिनों में उमस और हल्की बारिश का दौर चलता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










