बिहार में 40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी ठंडी हवाएं, IMD ने अगले 48 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी
सांकेतिक फोटो
Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम के साथ तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं. सुबह और शाम के समय कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है. अगले दो दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में ठंडी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. इससे लोगों को ठंड का एहसास और ज्यादा होगा.

इन जिलों के लोग रहें सतर्क
बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार सुबह और देर शाम के समय कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और अररिया जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

तापमान पर क्या अपडेट
बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में घना कोहरा जबकि मध्य और दक्षिण बिहार में हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड में दर्ज किया गया है. पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बारिश पर क्या अपडेट
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा. पटना में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है. 2 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 3 से 5 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. 6 फरवरी को तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है.
इसे भी पढ़ें: ‘रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को काफी फायदा होगा’, बजट 2026 को सीएम नीतीश ने बताया देश के लिए बेहतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










