'रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को काफी फायदा होगा', बजट 2026 को सीएम नीतीश ने बताया देश के लिए बेहतर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Feb 2026 4:05 PM
बिहार सीएम नीतीश कुमार
Budget 2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट 2026 को सकारात्मक और स्वागत योग्य बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. रेल, जलमार्ग, रोजगार और शहरी विकास से जुड़े प्रावधानों से बिहार को व्यापक लाभ मिलने की उम्मीद है.
Budget 2026: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट 2026 को सकारात्मक और स्वागत योग्य बताते हुए कहा है कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि बजट प्रगतिशील और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस बजट के जरिए केंद्र सरकार ने देश की विकास गति को तेज करने के लिए कई अहम और दूरगामी कदम उठाए हैं.
बिहार को होगा फायदा- नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा कि बजट में देशभर में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा बिहार के लिए खास महत्व रखती है. वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से राज्य के कई हिस्सों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके साथ ही 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग विकसित किए जाएंगे, जिनके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. जलमार्गों के विस्तार से बिहार के शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सीएम ने जताया आभार
मुख्यमंत्री ने बजट में टेक्सटाइल पार्क, महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के समर्थन को रोजगार के लिहाज से अहम बताया. उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश, आधारभूत ढांचे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. साथ ही सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा से उच्च शिक्षा में लड़कियों को सुविधा मिलेगी. नीतीश कुमार ने बेहतर बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया.
इसे भी पढ़ें: 2047 के विकसित भारत की नींव है यह बजट, सम्राट चौधरी ने बताया दूरदर्शी रोडमैप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










