Bihar Ka Mausam: हो जाएं अलर्ट, बिहार में इस दिन से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Nov 2025 6:43 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Ka Mausam: बिहार में इस समय ठंड का असर कम है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव ठंडी हवा के प्रवाह को रोक रहा है. आईएमडी के अनुसार तापमान में बड़ी गिरावट दिसंबर की शुरुआत से पहले नहीं होगी. अगले सप्ताह मौसम में हल्का बदलाव और समुद्री सिस्टम के मजबूत होने की संभावना बनी रहेगी.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में अभी ठंड कम महसूस हो रही है. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बिहार की ठंडी हवा के प्रवाह को रोक रहा है. इसी वजह से यहां उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवा कम पहुंच पा रही है और कई जगहों पर पुरवैया चल रही है. राजस्थान और पश्चिमी यूपी में तेज पछुआ हवा की वजह से काफी ठंड पड़ रही है, लेकिन बिहार में तापमान अभी सामान्य या थोड़ा ज्यादा बना हुआ है. रात में भी यहां उतनी सर्दी नहीं महसूस हो रही, जितनी आमतौर पर इस समय होती है.

IMD ने बताया अगले 7 दिन के दौरान कैसा रह सकता है मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव का असर 27–28 नवंबर तक बना रहेगा. इस दौरान हवा का रुख लगातार बदलता रह सकता है, इसलिए तापमान में बड़ी गिरावट दिसंबर के पहले हफ्ते से पहले होने की संभावना नहीं है. आईएमडी पटना का कहना है कि अगले 48 घंटों में रात का तापमान एक–दो डिग्री तक कम हो सकता है, लेकिन दिन के तापमान में अगले सात दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.

कैसा रहा तापमान का हाल

रविवार को बिहार में दिन का तापमान 25.6 से 30.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. शनिवार को सबसे ठंडी रात किशनगंज में दर्ज हुई, जहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस था. पूरे राज्य में रात का तापमान 12.3 से 19.7 डिग्री के बीच रहा. गया और पूर्णिया में सबसे कम विजिबिलिटी सिर्फ 600 मीटर रही.

इसे भी पढ़ें:  एक्साइज सुपरिटेंडेंट के पटना समेत 4 ठिकानों पर रेड, मंगाई गई नोट गिनने की मशीन, आय से 1.5 करोड़ ज्यादा कमाई

चक्रवाती तूफान की संभावना

23 नवंबर को मलक्का स्ट्रेट और दक्षिण अंडमान सागर के पास बना कम दबाव का क्षेत्र अभी भी एक्टिव है. मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और 24 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास एक डिप्रेशन बन सकता है. इसके बाद अगले 48 घंटों में इसके और मजबूत होकर दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन