Bihar Rain Alert: बिहार के इन 32 जिलों में तेज आंधी के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Apr 2025 6:50 AM
Rain Alert, Symbolic Image
Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. मौसम ने करवट ले ली है और अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज़ आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Bihar Rain Alert: लू और तेज़ धूप से झुलस रहे बिहारवासियों को राहत की उम्मीद जग गई है. बीते कई दिनों से शुष्क और गर्म मौसम के बाद अब प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. रविवार देर रात से ही तेज़ हवा और हल्की ठंडक का असर महसूस किया जाने लगा है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज से लेकर 12 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में तेज़ आंधी, वज्रपात और बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. अलर्ट में बताया गया है कि कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने के साथ-साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है.
इन जिलों में हो सकती है तेज़ बारिश
आज यानी 7 अप्रैल को पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, पटना बेगुसराय, नालंदा, दरभंगा आदी में बारिश की संभावना है. वहीं किशनगंज, अररिया और सुपौल में तेज़ हवाओं के साथ वज्रपात की प्रबल संभावना जताई गई है.

मौसमी सिस्टम सक्रिय, नया पश्चिमी विक्षोभ भी प्रभावी
पूर्वी बिहार और इसके आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के कारण वर्षा की स्थिति बनी हुई है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना एक और चक्रवाती सिस्टम बिहार के मौसम को प्रभावित कर रहा है. 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसका असर भी बिहार में देखने को मिलेगा.
तापमान में थोड़ी राहत, पर उमस बरकरार
बारिश के कारण प्रदेश में तापमान में थोड़ी गिरावट संभव है. अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि, वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ इलाकों में उमस भी महसूस की जा सकती है.
सावधानी बरतने की सलाह
आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें. वज्रपात से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे शरण न लें. किसान भाइयों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि गतिविधियों की योजना बनाएं.
Also Read: “जिस मिट्टी ने पहचान दी, अब उसे बचाना है”, अपने गांव की पीड़ा पर छलका एक्टर मनोज बाजपेयी का दर्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










