बिहार दिवस 2026 : पांच दिवसीय महिला नाट्योत्सव का होगा आयोजन

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
बिहार दिवस 2026 : पांच दिवसीय महिला नाट्योत्सव का होगा आयोजन

बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के तहत बिहार संगीत नाटक अकादमी की ओर से पांच दिवसीय महिला नाट्योत्सव का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

-6 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन संवाददाता, पटना बिहार दिवस 2026 के अवसर पर बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के तहत बिहार संगीत नाटक अकादमी की ओर से पांच दिवसीय महिला नाट्योत्सव का आयोजन किया जायेगा. यह विशेष उत्सव पूरी तरह से नारी शक्ति को समर्पित होगा, जिसमें महिला जीवन के संघर्ष, अदम्य साहस और उनकी गहरी संवेदनाओं को रंगमंच के माध्यम से जीवंत किया जायेगा. प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित होने वाले इस नाट्योत्सव की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि इसमें प्रत्येक प्रस्तुति का निर्देशन एक महिला निर्देशिका की ओर से किया जाना अनिवार्य है. साथ ही, नाटक के प्रमुख पात्रों में महिला रंगकर्मियों की उपस्थिति भी आवश्यक रखी गयी है. यह आयोजन महिला दृष्टि से रंगमंच की प्रस्तुतियों को एक नया आयाम देने का प्रयास है, जिसमें नाटक हिंदी या बिहार की किसी भी क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत किये जा सकेंगे. बिहार संगीत नाटक अकादमी ने इस उत्सव के लिए राज्य भर के नाट्य संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. चयनित नाटकों की अवधि न्यूनतम एक घंटा और अधिकतम डेढ़ घंटा निर्धारित की गयी है. इच्छुक संस्थानों को आवेदन के साथ नाटक का सार, निर्देशक व कलाकारों का पूरा विवरण और पूर्व मंचन का उच्च गुणवत्ता वाला वीडियो पेनड्राइव में संलग्न करना होगा. इसके अतिरिक्त, एक अलग सीलबंद लिफाफे में मंचन व्यय, जिसमें कलाकारों का मानदेय, यात्रा और अन्य खर्च शामिल हों, का विस्तृत विवरण देना अनिवार्य है. आवेदन पत्र अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकते हैं. भरे हुए आवेदन सचिव, बिहार संगीत नाटक अकादमी, प्रेमचंद रंगशाला, राजेंद्र नगर, पटना के पते पर निबंधित डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा किए जा सकते हैं. आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2026, दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गयी है.

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन