लुधियाना में बिहार इन्वेस्टर मीट 22 को

अगली बिहार इन्वेस��टर मीट लुधियाना में की जायेगी. यह इन्वेस्टर मीट 22 अक्तूबर को वहां के एक स्थानीय होटल में प्रस्तावित है.
पटना. अगली बिहार इन्वेस्टर मीट लुधियाना में की जायेगी. यह इन्वेस्टर मीट 22 अक्तूबर को वहां के एक स्थानीय होटल में प्रस्तावित है. मीट के संदर्भ में औपचारिक जानकारी अपने एक्स हैंडल पर उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने दी है. लुधियाना में होने वाली इस मीट में परिधान निर्माता कंपनियों को बिहार आने के लिए न्योता देगा. मीट में परिधान निर्माता बड़ी कंपनियों को बुलाया जा रहा है. इस तरह की मीट हाल ही में दिल्ली और उससे पहले मुंबई और कोलाकाता में की जा चुकी है. सूत्र बता रहे हैं कि लुधियाना के बाद बेंगलुरू में बिहार इन्वेस्टर मीट की जानी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










