बिहार में 5.30 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स निर्माण के अंतिम चरण में, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Jan 2026 7:41 PM

विज्ञापन

सम्राट चौधरी

Bihar Infrastructure Development: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पीएम गति शक्ति पोर्टल के तहत राज्य में 7.50 लाख करोड़ की 170 परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है. सड़क, रेलवे और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों की 60 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं.

विज्ञापन

Bihar Infrastructure Development: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल के माध्यम से राज्य की कुल 170 बड़ी परियोजनाओं की सीधी निगरानी की जा रही है. इन सभी प्रोजेक्ट्स में कुल मिलाकर 7.50 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश किया जा रहा है. यह बिहार को आने वाले समय में आर्थिक रूप से बेहद मजबूत बनाएगा. यह निवेश केवल सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रेलवे, बिजली, गैस पाइपलाइन, मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाएं और जलमार्ग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं.

65 प्रतिशत प्रोजेक्ट अंतिम फेज में

सम्राट चौधरी ने आगे बताया कि 170 योजनाओं में से 60 प्रोजेक्ट्स पूरी तरह तैयार होकर जनता की सेवा में समर्पित किए जा चुके हैं. इन पर लगभग 1.28 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. बाकी बचे 110 प्रोजेक्ट्स, जिनमें करीब 5.30 लाख करोड़ रुपये का निवेश लगा है. राज्य की लगभग 65 प्रतिशत योजनाएं अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. इनमें सड़क के 72 और रेलवे के 38 बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार सरकार ने पेश की मिसाल

किसी भी बड़े निर्माण कार्य में जमीन और कानूनी अड़चनें सबसे बड़ी चुनौती होती हैं, लेकिन बिहार सरकार ने इस मामले में अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल पेश की है. सम्राट चौधरी ने बताया कि इन योजनाओं के रास्ते में कुल 266 बाधाएं आई थीं, जिनमें से सरकार ने अपनी सक्रियता से 96 प्रतिशत यानी 255 समस्याओं का समाधान कर लिया है.

सरकार ने भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण से जुड़ी मंजूरियों और कानून-व्यवस्था जैसे मसलों को आपसी समन्वय से सुलझाया है, ताकि विकास का काम एक दिन के लिए भी न रुके. अब केवल 11 छोटे मुद्दे लंबित हैं. इन्हें जल्द ही निपटाने का लक्ष्य रखा गया है.

उपमुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक विकास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को देते हुए कहा कि बिहार अब क्षेत्रीय संपर्क और सामाजिक विकास में देश का एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां पिछली सरकारों में योजनाएं सालों तक लटकी रहती थीं. वर्तमान सरकार समय सीमा के भीतर काम पूरा करने पर ध्यान दे रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 355 परिवारों की उड़ी नींद, प्रशासन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन