Bihar Rain Alert: बिहार में अगले 3 घंटे सभी जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी की तात्कालिक चेतावनी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Apr 2025 3:38 PM
Rain Alert, (सांकेतिक फोटो)
Bihar Rain ALert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले तीन घंटे के दौरान बिहार के सभी जिलों में मेघगर्जन, तेज हवा चलने के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी है.
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले तीन घंटे के दौरान मधुबनी, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात, 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है.

एहतियात बरतने की सलाह
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ऐसे मौसम में लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान में छिप जाएं. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान ऐसे मौसम में खेत में ना जाएं और मौसम ठीक होने की प्रतीक्षा करें.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार के इन जिलों में बारिश और आंधी- तूफान का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के कैमूर, बक्सर, सारण, सिवान, गोपालगंज, वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.
इसके अलावा रोहतास, भोजपुर, पटना, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, सहरसा, शेखपुरा, जहानाबाद और नालंदा जिले में बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: Waqf Act: ‘किसी नेता की औकात नहीं जो BJP के…’, मंत्री ने मुस्लिम हितों के संरक्षण पर किया बड़ा दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










