बिहार में तबाही मचाने मचल रही गंगा, खतरे का संकेत दे रही कोसी-गंडक में भी जबरदस्त उफान
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 03 Aug 2025 3:25 PM
भागलपुर में गंगा नदी
Bihar Flood News: बिहार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. कोसी और गंडक समेत कई प्रमुख नदियों में उफान है. रविवार को कई जिलों में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी ही पायी गयी है.
Bihar Flood News: बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने नदियों के जलस्तर को फिर एकबार बढ़ा दिया है. कोसी-गंडक और गंगा समेत बिहार की प्रमुख नदियों में उफान है. बक्सर से लेकर भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है. नदी का पानी गांव और सड़क पर चढ़ चुका है. बाढ़ से बचाव को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है.
बक्सर में गंगा उफान पर
बक्सर के चौसा में ही गंगा बिहार में प्रवेश करती है. यहां गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. बाढ़ का पानी चौसा-मोहनिया हाइवे के बराबर ही बह रहा है. हजारों एकड़ में लगी फसल डूब गयी है. गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई तो कर्मनाशा नदी में भी दबाव लगातार बढ़ गया है. बनारपुर गांव में पानी घुस गया है. बक्सर में डेंजर लेवल 60.32 है. जबकि गंगा रविवार को 60.40 मीटर पर बह रही है.
ALSO READ: Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ की तबाही शुरू, गांव जलमग्न ! बांका में पुल के आर-पार बह रहा पानी
पटना में गंगा का जलस्तर
पटना के दीघाघाट में गंगा का जलस्तर रविवार को दोपहर 2 बजे 50.38 मीटर दर्ज हुआ है. यहां गंगा डेंजर लेवल 50.45 मीटर के बेहद करीब है. वार्निंग लेवल यहां 49.45 मीटर है. पटना के गांधी घाट में गंगा डेंजर लेवल 48.60 मीटर के ऊपर बह रही है. यहां गंगा 49.11 मीटर पर बह रही है. अभी गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है.
भागलपुर में खतरे के निशान के ऊपर बह रही गंगा
भागलपुर में गंगा का जलस्तर 33.06 मीटर रविवार को दर्ज हुआ है. यहां खतरे का निशान 33.68 मीटर है. जबकि वार्निंग लेवल 32.68 मीटर है. गंगा डेंजर लेवल के बेहद करीब यहां है. जलस्तर बढ़ रहा है. कहलगांव में गंगा का जलस्तर 31.46 मीटर दर्ज हुआ. 31.09 मीटर यहां डेंजर लेवल है जिसके ऊपर गंगा बह रही है.
गंडक और कोसी का जलस्तर
खगड़िया में बूढ़ी गंडक का पानी डेंजर लेवल के करीब है. जबकि बगहा में गंडक नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के ऊपर दर्ज हुआ है. मधुबनी में कमला-बगान नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. कटिहार के कुरसेला में कोसी नदी डेंजर लेवल 30 मीटर के ऊपर बह रही है. सुपौल के वीरपुर में कोसी नदी डेंजर लेवल 74.70 मीटर के ऊपर 75.41 मीटर पर बह रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










