Bihar Free Electricity: अब फ्री बिजली के बाद घर-घर मुफ्त सोलर पैनल भी लगवाएगी सरकार, संवाद में सीएम नीतीश से क्या बोले लोग?

सीएम नीतीश उपभोक्ताओं से बात करते हुए
Bihar Free Electricity: बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली को लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपभोक्ताओं से फीडबैक लिए. जिसके बाद अब घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाने की बात सीएम नीतीश की तरफ से कही गई. सीएम नीतीश बोले, सरकार सौर ऊर्जा को काफी बढ़ावा दे रही है.
Bihar Free Electricity: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 125 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की थी, जिसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा. इस बीच आज मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार घरेलू उपभोक्ताओं से फीडबैक लिए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम नीतीश कई उपभोक्ताओं से जुड़े. इस दौरान उन्होंने फ्री बिजली के बाद अब घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाने की बात कही.
सौर ऊर्जा को दिया बढ़ावा
संवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश ने 125 यूनिट फ्री बिजली के फायदे गिनाए और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया. सीएम नीतीश बोले, राज्य सरकार घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगवाएगी. अगर कोई उपभोक्ता अपने घर में सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो बिहार सरकार यह काम करवा देगी. उन्हें इसके लिए कुछ नहीं करना पड़ेगा.
सीएम आवास से की थी शुरूआत
सीएम नीतीश कुमार संवाद कार्यक्रम में यह भी बोले कि राज्य के सभी सरकारी भवनों में सोलर पैनल लग रहे हैं. खास बात यह है कि इसकी शुरुआत सीएम नीतीश ने खुद ही अपने आवास से की थी. ऐसे में अब आम लोगों को भी मुफ्त सोलर पैनल उपलब्ध कराए जाएंगे.
उपभोक्ता ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
संवाद कार्यक्रम में गयाजी जिले की एक उपभोक्ता ने कहा, पिछले महीने से जो 125 यूनिट फ्री किया है तो मेरा भी बिजली बिल जीरो आया है. 400 या फिर 500 रुपये बिजली बिल हमलोग को देना पड़ता था, लेकिन अब वह बच रहा है. इस पैसे को बच्चों की पढ़ाई में लगा सकेंगे. दरअसल, यहां आने पर और लोगों ने भी बताया कि उनका भी बिल जीरो आया है. इसके लिए कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया.
सम्राट चौधरी क्या बोले?
इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान सम्राट चौधरी बोले, दूसरे राज्यों में अगर 125 यूनिट फ्री बिजली है और यदि 126 यूनिट आ गया तो पूरा पैसा देना होता है. लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 100 फीसद सब्सिडी देने का निर्णय लिया है. आगे भी जो बिल होगा उसमें भी हम लोग सब्सिडी देते रहेंगे.
Also Read: Bihar Flood Alert: बिहार में गंगा का तांडव जारी, रौद्र लहरों में समा गए 30 घर, जान बचा कर भागे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










