ePaper

बिहार में उफनाई गंगा-कोसी समेत ये नदियां, खतरे की घंटी बजी, सुरक्षित जगह भेजे जा रहे लोग...

Updated at : 09 Aug 2024 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में उफनाई गंगा-कोसी समेत ये नदियां, खतरे की घंटी बजी, सुरक्षित जगह भेजे जा रहे लोग...

बिहार की नदियां अभी उफनाई हुई है. बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है. जानिए क्या है ताजा अपडेट...

विज्ञापन

Bihar Flood Update: बिहार में गुरुवार को गंगा, कोसी, पुनपुन, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती और परमान नदियां उफान पर हैं. इनके जलस्तर में कुछ जगहों पर बढ़ोतरी का रुख है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को गंगा नदी पटना के गांधी घाट में लाल निशान को पार कर गई. सभी नदियों के निचले इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. खतरे वाले स्थलों की पहचान कर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती की गई है.

पटना व भागलपुर में गंगा का जलस्तर…

केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार पटना जिले के दीघाघाट में गंगा नदी खतरे के निशान से 53 सेंमी नीचे थी. इसके जलस्तर में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 18 सेंमी वृद्धि की संभावना है. पटना के गांधीघाट पर गंगा नदी गुरुवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 10 सेंमी ऊपर बह रही थी. इसमें शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 22 सेंमी वृद्धि की संभावना है. पटना जिले के हाथीदह में गंगा नदी खतरे के निशान से 30 सेंमी नीचे थी. इसमें 29 सेंमी वृद्धि की संभावना है. भागलपुर जिले के कहलगांव में गंगा नदी खतरे के निशान से सात सेंमी नीचे थी, इसमें शुक्रवार सुबह तक 28 सेंमी वृद्धि होने की संभावना है. साहेबगंज में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंमी नीचे था. इसमें छह सेंमी वृद्धि की संभावना है.

ALSO READ: Bihar Weather: बिहार में बारिश रविवार से और तेज होगी, जानिए आज का मौसम कैसा रहेगा…

पुनपुन, गंडक, बूढ़ी गंडक और बागमती नदी

पटना जिले के श्रीपालपुर में पुनपुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 119 सेंमी नीचे था. इसमें 89 सेंमी वृद्धि की संभावना है. गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 19 सेंमी ऊपर था. इसमें नौ सेंमी कमी की संभावना है. खगड़िया में बूढ़ीगंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 46 सेंमी नीचे था. इसमें 25 सेंमी वृद्धि की संभावना है. मुजफ्फरपुर जिले के रुन्नी सैदपुर में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 102 सेंमी ऊपर था. इसमें 32 सेंमी कमी की संभावना है. मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से
104 सेंमी ऊपर था. इसमें तीन सेंमी वृद्धि की संभावना है.

कोसी और परमान नदी

खगड़िया जिले के बलतारा में कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेंमी ऊपर था. इसमें 17 सेंमी वृद्धि की संभावना है. कटिहार जिले के कुरसेला में कोसी नदी खतरे के निशान से सात सेंमी ऊपर बह रही थी. इसमें 18 सेंमी वृद्धि की संभावना है. अररिया में परमान नदी खतरे के निशान से दो सेंमी ऊपर बह रही थी, इसमें 33 सेंमी वृद्धि की संभावना है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन