Bihar Flood News: बिहार में गंगा ने धरा रौद्र रूप, पटना में 76 स्कूल बंद, सात पंचायत के दर्जनों गांव डूबे
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Sep 2024 10:56 AM
पलायन करते ग्रामीण
Bihar Flood News: नेपाल और पड़ोसी राज्यों में हुई बारिश की वजह से बिहार की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. बिहार में गंगा के रौद्र रूप की वजह से पटना के दियारा इलाके के 76 स्कूलों को 21 सिंतबर तक बंद कर दिया है.
Bihar Flood News: नेपाल और पड़ोसी राज्यों में हुई बारिश की वजह से बिहार की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. बिहार में गंगा के रौद्र रूप की वजह से पटना के दियारा इलाके के 76 स्कूलों को 21 सिंतबर तक बंद कर दिया है. औरंगाबाद की बात करें तो एक ही परिवार के 5 लोग नदी में बह गए. जिसमें से तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया जबकि मां और बेटे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. बक्सर में गंगा के बढ़े जलस्तर ने लोगों को परेशानी में डाल दी है. कई एकड़ में लगे फसल पानी में समाहित हो गए हैं. वहीं नालंदा की बात की जाए तो जिरायन नदी भी उफान पर हैं.
हालांकि, मौसम विभाग की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश में अब मानसून कमजोर पड़ने लगा है. आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस होगी.
डीएम का आदेश, पटना के 76 स्कूल बंद
गंगा की बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पटना जिले के 76 स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. डीएम ने आदेश जारी कर जिले के 76 स्कूलों को तत्काल प्रभाव से 21 सितंबर तक बंद करने का निर्णय लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को क्रॉस कर चुका है. बता दें कि अथमलगोला, बाढ़, दानापुर, बख्तियारपुर, फतुहा, मनेर, मोकामा और पटना सदर प्रखंड के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है.
पटना के मसौढ़ी में बन रही बाढ़ की स्थिति
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पटना के मसौढ़ी में गंगा बेसिन में दरधा नदी में बाढ़ की स्थिति बन रही है. जलस्तर बढ़ने की रफ्तार 10.0 मिमी/घंटा बताई जा रही है. रात 12 बजे धारदा नदी खतरे के निशान (56.7) मीटर से 0.05 मीटर (56.75 मीटर) ऊपर बह रही है. वहीं पटना के मनेर प्रखंड के दियारा क्षेत्र के 6 पंचायतों के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी घुस चुका है. सड़क से लेकर दियारा तक पानी लबालब भरा हुआ है. जहां इन पंचायतों का शहर मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है.
सात पंचायत के दर्जनों गांव डूबे, ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर
गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से पानी से घिरे दियारा के हेतनपुर, कासीमचक, पुरानी पानापुर, मानस व नवदियरी में सड़कों व खेतों में बाढ़ का पानी एक से डेढ़ फुट ऊपर बह रहा है. सात पंचायतों के दर्जनों गांव में अब तक प्रशासन अपने स्तर से राहत का कार्य शुरू नहीं किया है. दियारा इलाके के लोगों का कहना कि सड़कों पर एक फुट बाढ़ का पानी बह रहा है और खेतों में एक-डेढ फुट पानी बह रहा है. जिससे मक्के, मंसूरी और हरी सब्जियों के फसल डूब गए हैं. इस बाढ़ को देखते हुए दियारावासी रातजगा करने को मजबूर हैं.
पेजर धमाकों से क्या Mosad ने लिया से Hezbullah से बदला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










