Bihar Farmer Registry: आज से 6 फरवरी तक मिशन मोड में बनेगा फार्मर आईडी, कृषि और राजस्व विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

बिहार फार्मर रजिस्ट्री

Bihar Farmer Registry: बिहार में आज (2 फरवरी) से 6 फरवरी तक मिशन मोड में फार्मर आईडी बनाया जाएगा. सभी डीसीएलआर को पहले ही आदेश जारी कर दिया गया है. साथ ही कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Farmer Registry: बिहार में किसानों की डिजिटल पहचान बने, इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है. राज्य में मिशन मोड में आज (2 फरवरी) से 6 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री होगी. ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस सिस्टम से जोड़ा जायेगा. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की तरफ से यह आदेश दिया गया था.

पटना के डीएम ने दिया आदेश

पटना जिले की बात करें तो, सभी 322 पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री कार्य के लिए सोमवार से 6 फरवरी तक कैंप लगेंगे. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी पदाधिकारियों को शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी डीसीएलआर को अपने-अपने इलाके में सभी अंचलों में नियमित तौर पर समीक्षा कर सब कुछ सुनिश्चित करने का आदेश दिया था. एडिशनल कलेक्टर को हर अंचल की उपलब्धि की एक-एक समीक्षा रिपोर्ट देने के लिए कहा गया.

कृषि और राजस्व विभाग का हेल्पलाइन नंबर

कृषि विभाग के हेल्पलाइन नंबर 18001801551 और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के हेल्पलाइन नंबर 18003456215 पर किसानों की तरफ से किसी भी समस्या के समाधान के लिए संपर्क किया जा सकता है. डीएम ने कहा कि सीएससी/वसुधा केंद्रों पर भी फार्मर रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध है. सभी सीएससी में किसान अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है. साथ ही किसान खुद भी ऑनलाइन पोर्टल bhfr. agristack.gov.in/farmer-registry-bh#/ के माध्यम से घर बैठे अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते है.

बिहार सरकार की इनामी योजना

इस बार बिहार सरकार ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए इनामी योजना भी शुरू कर दी है. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा था कि जो जिले पीएम किसान योजना से लाभ पाने वाले किसानों का 50 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य पूरा करेंगे तो उन्हें सरकार से 15 लाख रुपए की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा. इसके साथ ही जो जिले 35 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य पूरा करेंगे, उन्हें 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी.

Also Read: Bihar News: पटना में शिप रिपेयर सेंटर बनने से क्या-क्या होगा फायदा? जानिए सरकार का लक्ष्य

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन